Rajasthan: जिस 'टिल्लू' के लिए 6 साल तक रोए माता-पिता, पड़ोसी ही निकला उसका कातिल; दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के नीचे दफन है मासूम!

Rajasthan News: 16 अगस्त 2020 को बांदीकुई थाना क्षेत्र के ऊनबड़ा गांव की रामदेवा ढाणी में प्रिंस अपने घर के बाहर खेलते समय लापता हो गया था. उसके लापता होने का पता 6 साल बाद चला. सच्चाई सामने आते ही उसके माता-पिता के पैरों तले से जमीन खिसक गई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मासूम प्रिंस जिसे पड़ोसी ने हाईवे पर था गाड़ा
NDTV

 Dausa Prince Murder Case: राजस्थान के दौसा जिले में 6 साल पहले 2020 से लापता मासूम प्रिंस उर्फ टिल्लू के मामले में एक खौफनाक मोड़ सामने आया है. जिस बच्चे को माता-पिता 6 साल से जिंदा वापस आने की उम्मीद में ढूंढ रहे थे, उसे लेकर उनके पड़ोसी ने हत्या की बात कबूली है. साथ ही उसने यह भी कबूला की उसी ने मासूम को मारकर उसे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के किनारे दफन कर दिया था.

लापता होने पर माता पिता ने छपवाया था पर्चा
Photo Credit: NDTV

आंगन में खेलते हुए लापता हुआ था

यह मामला 16 अगस्त 2020 के बांदीकुई थाना क्षेत्र के ऊंनबड़ा गांव की रामदेवा ढाणी का है. इसी दिन 4 साल का मासूम प्रिंस उर्फ टिल्लू अपने घर के आंगन में खेल रहा था, तभी वह अचानक लापता हो गया. घरवालों ने इसे बहुत ढूंढने की कोशिश की लेकिन उसका कही कोई सुराग नहीं मिला. वहीं उसके पिता विदेश में मजदूरी करते थे. 6 साल तक इस मामले में पुलिस के हाथ खाली रहे, लेकिन लंबे से समय तक कोई सबूत न हाथ लगने पर हाईकोर्ट के कड़े रुख के बाद जांच की दिशा बदली. और हाईकोर्ट ने पड़ोसी को डिटने करने का आदेश दिया. 

2 साल पहले परिवार ने हाईकोर्ट में बेटे के लिए लगाई थी गुहार

मामले की पैरवी कर रहे वकील हंसराज ने बताया कि साल 2020 में जब प्रिंस के परिवारवालों ने पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी. जिसके बाद बच्चे को बरामद करने के लिए इन 6 सालों में करीब 7 जांच अधिकारियों ने जांच की, लेकिन सफलता नहीं मिली. करीब 2 साल पहले परिवार ने हताश होकर इस मामले में  बच्चे को बरामद करने को लेकर परिवार ने हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की थी. जिसके बाद इसकी सुनवाई हाई कोर्ट में चल रही थी. काफी लंबा समय बीतने के बाद कोर्ट ने इस मामले में अब सख्त टिप्पणी की थी . जिसमें  प्रशासन को हर हालत में बच्चे को बरामद करने के निर्देश दिए थे. इसके लिए उन्होंने पड़ोसी को डिटने करने के निर्देश दिए थे. 

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर जेसीबी से खुदाई करती पुलिस
Photo Credit: NDTV

पड़ोसी ही निकला मासूम का कातिल

कोर्ट के कहने पर जब SP अलवर को पड़ोसी को हिरासत में लेने का निर्देश दिया गया, तो उन्होंने अपनी जांच के दौरान उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिस पर वह टूट गया और उसने प्रिंस की हत्या कर उसे दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर दफनाने का जुर्म कबूल कर लिया. इसके बाद पड़ोसी की निशानदेही पर पुलिस ने जेसीबी की मदद से करीब गुरुवार दोपहर 12 के आसपास करीब 180 फीट तक हाइवे के आसपास खुदाई करवाई, लेकिन अभी तक कोई ठोस सफलता नहीं मिली है, लेकिन इसके बाद आगे खुदाई कर प्रिस के शव की तलाश करेगी.

यह भी पढ़ें: Rajasthan: राजस्थान विधानसभा में जोगाराम पटेल के सुझाव पर देवनानी ने ली चुटकी, बोले- 'मुझे इस बात की पावर दे दो

Advertisement