विज्ञापन

Rajasthan: राजस्थान विधानसभा में जोगाराम पटेल के सुझाव पर देवनानी ने ली चुटकी, बोले- 'मुझे इस बात की पावर दे दो

Rajasthan News:राजस्थान विधानसभा में सदस्यों की कम संख्या (कोरम) का मुद्दा उठाए जाने के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बहस देखने को मिली. जिस पर संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने स्पीकर देवनानी को सलाह दी, जिस पर उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि उन्हें एक पावर दी जानी चाहिए.

Rajasthan: राजस्थान विधानसभा में जोगाराम पटेल के सुझाव पर देवनानी ने ली चुटकी, बोले- 'मुझे इस बात की पावर दे दो
jogaram Patel (left), vasudev devani (Right)
Website

Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा के मौजूदा सत्र में सदन की गरिमा और अनुशासन को लेकर जबरदस्त बहस छिड़ गई . प्रश्नकाल की शुरुआत होते ही सदन में सदस्यों की कम संख्या (कोरम) का मुद्दा गूंजा, जिस पर स्पीकर वासुदेव देवनानी ने सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों को कड़ी हिदायत दी. वहीं, जमीन आवंटन और बिजली-सड़क जैसे बुनियादी मुद्दों पर कांग्रेस सचेतक रफीक खान ने सरकार को आड़े हाथों लिया.

सदन चलाना सबकी जिम्मेदारी- स्पीकर देवनानी

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही जब कोरम (न्यूनतम आवश्यक सदस्य संख्या) पूरा नहीं होने की बात उठी, तो स्पीकर वासुदेव देवनानी ने नाराजगी जाहिर की. उन्होंने पक्ष और विपक्ष के सचेतकों को स्पष्ट शब्दों में कहा कि सदन चलाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है, कोरम का ध्यान रखा जाना चाहिए. बता दे कि इससे पहले कल (गुरुवार ) को भी कोरम पूरा नहीं होने का मुद्दा सदन में सामने आया था.

वही आज ( शुक्रवार ) को प्रश्नकाल के दौरान फिर से विपक्ष के सचेतक रफीक खान ने सदस्यों की संख्या कम होने की बात सदन में उठाई थी. इस पर
सत्ता पक्ष के प्रतिनिधि ने पलटवार करते हुए बोला कि विपक्ष के सदस्य कई बार नहीं आते. इस पर स्पीकर ने दखल देते हुए कहा कि यह हिदायत दोनों ही पक्षों के लिए है. दोनों पक्षों के सचेतक इस बात का ध्यान रखें.

जोगाराम पटेल के सुझाव पर स्पीकर ने ली चुटकी

वही इसी मुद्दे पर संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने भी सदन में सुझाव पेश किया. उन्होंने कहा कि जो सदस्य सदन में मौजूद नहीं रहते, उनके वक्तव्य को कार्यवाही से हटा दिया जाना चाहिए. इस पर स्पीकर ने चुटकी लेते हुए कहा कि मुझे इस बात की पावर दे दो, अगर आप सभी सहमत हो तो? इसके बाद स्पीकर ने आगे की कार्यवाही शुरू करने के निर्देश दिए.

संसद में कोरम क्या होता है

संसद में कोरम, सदन की कार्यवाही को सही तरीके से चलाने के लिए जरूरी सदस्यों की कम से कम संख्या है. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 189(3) के अनुसार,  विधानसभा (Legislative Assembly) की  कार्यवाही के लिए जरूरी कोरम सदन की कुल सदस्य का संख्या दसवां हिस्सा या 10 सदस्य (स्पीकर मिलाकर), जो भी ज़्यादा हो, है. अगर सदन में कोरम नहीं है, तो सदन को स्थगित कर दिया जाता है.

यह भी पढ़ें: 'राहुल गांधी को घर में घुसकर गोली मारेंगे' की धमकी देनेवाला करणी सेना का 'प्रवक्ता' गिरफ्तार, वीडियो हुआ था वायरल

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close