विज्ञापन
This Article is From Mar 01, 2025

Rajasthan: डीग में हरिओम हत्याकांड का मामला गरमाया, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टावर पर चढ़ गया युवक

Deeg Police: एडिशनल एसपी अखिलेश शर्मा भी मौके पर पहुंचे. इस दौरान टावर पर चढ़े व्यक्ति से उन्होंने समझाइश की भी कोशिश की. इसके बावजूद भी व्यक्ति टावर से नहीं उतरा.

Rajasthan: डीग में हरिओम हत्याकांड का मामला गरमाया, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टावर पर चढ़ गया युवक

Hariom Murder Case in Deeg: डीग जिले के खोहरी गांव में हरिओम हत्याकांड के बाद मामला गरमा गया है. आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बरकरार है. पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहा युवक आज (1 मार्च) को एसपी ऑफिस के पास मोबाइल टावर पर चढ़ गया. जानकारी के मुताबिक, टावर पर चढ़ने वाला व्यक्ति हरिचन्द खोहरी का ही निवासी है. इस दौरान हरिचंद साथ में सल्फोस, पेट्रोल और डीजल भी साथ लेकर चढ़ा था. युवक की मांग है कि हरिओम के हत्यारों की गिरफ्तारी होनी चाहिए. 

एसपी ने की समझाइश, नहीं माना युवक

मामले की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों का जमावड़ा हो गया. एडिशनल एसपी अखिलेश शर्मा भी मौके पर पहुंचे. इस दौरान टावर पर चढ़े व्यक्ति से उन्होंने समझाइश की भी कोशिश की. इसके बावजूद भी व्यक्ति टावर से नहीं उतरा. सूचना मिलने पर हरिचंद के परिजन भी मौके पर पहुंचे.

एसडीआरएफ की टीम भी पहुंची मौके पर

पुलिस अधिकारियों की ओर से लगातार प्रयास जारी है. हरिओम हत्याकांड में अन्य आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी की बात कही जा रही है. वहीं, एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची. व्यक्ति को सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी है और टावर के नीचे सुरक्षा की दृष्टि से जाल भी बिछाया गया है. 

जानिए क्या था हरिओम हत्याकांड मामला  

डीग जिले के खोहरी गांव में करीब 22 दिन पहले गोलीबारी की घटना हुई. मंदिर की जमीन को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया. तभी दो पक्षों के बीच संघर्ष में 45 वर्षीय हरिओम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गोली लगने से घायल हो गए थे. इस मामले में 3 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और 14 आरोपी फिलहाल बाहर है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com