विज्ञापन
This Article is From Sep 16, 2023

NPA की मांग पर वेटरनरी डॉक्टर्स का आंदोलन, टोंक में किया प्रदर्शन, प्रभावित होगी कामधेनु योजना

कामधेनु योजना के तहत प्रदेश भर में 80 लाख पशुओं का बीमा होना है, जिसे लेकर वेटरनरी डॉक्टर्स राज्य के गोपालन विभाग की गोशालाओं का अतिरिक्त कार्य का भत्ता दिए जाने की मांग कर रहे हैं.

NPA की मांग पर वेटरनरी डॉक्टर्स का आंदोलन, टोंक में किया प्रदर्शन, प्रभावित होगी कामधेनु योजना
टोंक में विरोध सभा करते वेटरनरी डॉक्टर्स
TONK:

राजस्थान में कामधेनु योजना के तहत प्रदेश भर में 80 लाख पशुओं का बीमा होना है. जिसे लेकर वेटरनरी डॉक्टर्स विरोध कर रहे हैं. आज टोंक में वेटरनरी डॉक्टर्स ने विरोध सभा कर प्रदर्शन किया. डॉक्टर्स का कहना है कि प्रदेश में सिर्फ 2 हज़ार वेटरनरी डॉक्टर्स ही मौजूद है. जो कि इतने बड़े स्तर पर बीमा का काम नहीं कर सकते. डॉक्टर्स की मांग है कि उनके रोज़मर्रा के काम के अलावा अगर उनसे कामधेनु योजना का काम करवाया जाएगा तो उन्हें सरकार अतिरिक्त दैनिक भत्ता दे. 

डॉक्टर्स ने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी तो 18 सितंबर से वो हड़ताल पर चले जाएंगे. उन्होंने कहा, वेटरनरी डॉक्टर्स को राज्य के गोपालन विभाग की गोशालाओं का अतिरिक्त कार्य का भत्ता यानी NPA दिया जाए वर्ना 18 सितंबर से राजस्थान के डॉक्टर्स हड़ताल पर चले जाएंगे. साथ ही वेटरनरी डॉक्टर्स टोंक सहित पूरे राज्य में कामधेनु बीमा योजना और गोपालन विभाग के सभी कार्यों का  बहिष्कार करेंगे. 

वेटरनरी डॉक्टर विजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि, वो अपनी एनपीए की मांग को लेकर आज धरना दे रहे है और अगर हमारी मांगे नही मानी जाती हैं तो 18 सितम्बर से डॉक्टर राजस्थान भर में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे .

वहीं पशु चिकित्सक राम प्रसाद मीणा का कहना है कि हमारी NPA की मांग बहुत पुरानी है, क्योंकि जब मेडिकल डॉक्टर्स को NPA मिलता है तो फिर पशु चिकत्सकों को सरकार NPA क्यों नहीं देती. जबकि दोनों की भर्ती प्रक्रिया एक जैसी है. 

टोंक जिले में पशुपालक वैसे ही बरसाती मौसम में पशुओं की कई बीमारियों से जूझ रहे है और आज के महंगाई के दौर में पशुपालन अब मुनाफे का सौदा नहीं होकर नुकसान का धंधा है. ऐसे में वेटरनरी डॉक्टर्स की हड़ताल पशुपालकों की समस्या बढ़ा सकती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com