विज्ञापन
This Article is From Nov 30, 2025

खाटूश्यामजी के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना, NH-52 पर फंसे श्याम श्रद्धालु

Khatushyamji: वाहन चालकों का कहना है कि अतिरिक्त पुलिस जाब्ता और जाम के दौरान वैकल्पिक रूट की उचित व्यवस्था न होने से आमजन को परेशान होना पड़ा.

खाटूश्यामजी के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना, NH-52 पर फंसे श्याम श्रद्धालु

Khatushyamji News: रींगस में शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई. पूरे दिन एनएच-52 और रींगस खाटूश्यामजी मार्ग पर लंबा जाम लगा रहा, जो अभी तक जारी है. जिससे आमजन के साथ-साथ देश भर से आने वाले श्याम श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जाम के कारण‌ हाइवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई. 

वहीं, खाटूश्यामजी मार्ग पर लाखनी मोड़ पर लगभग पांच किलोमीटर का जाम लगा हुआ है जिसके चलते श्रद्धालु पैदल ही निकलने को मजबूर हो गए, जबकि कई मरीज वाहन जाम में फंसे होने के कारण समय पर अस्पताल नहीं पहुंच सके. लोगों में एनएचएआई और पुलिस प्रशासन के प्रति नाराज़गी साफ देखने को मिली.

मरीज वाहन जाम में फंसे होने के कारण समय पर अस्पताल नहीं पहुंच सके

मरीज वाहन जाम में फंसे होने के कारण समय पर अस्पताल नहीं पहुंच सके

वाहन चालकों का कहना है कि अतिरिक्त पुलिस जाब्ता और जाम के दौरान वैकल्पिक रूट की उचित व्यवस्था न होने से आमजन को परेशान होना पड़ा. स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कई दिनों से इस मार्ग पर लगातार जाम की स्थिति बनी हुई है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है. वहीं श्याम श्रद्धालु भी स्थानीय प्रशासन को कोसते हुए नजर आए. वाहन चालकों में हल्की नोंक-झोंक भी देखने को मिली, लेकिन पुलिस प्रशासन नदारद नजर आया.

यह भी पढ़ें- धरती से 631 फ़ीट ऊंची दुनिया की सबसे विशाल हनुमान जी की प्रतिमा, नाथद्वारा में बनेगा दूसरा चार धाम

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com