4 करोड़ कैश जब्त, जयपुर में DGGI ने पकड़ा 10 करोड़ का घोटाला; फर्जी चालान से लगा रहे थे चूना

DGGI के जयपुर जोनल यूनिट ने शुक्रवार (13 दिसंबर) को की है. यह मामला लुब्रिकेटिंग ऑयल साफ करने वाली कंपनी से जुड़ा है. जिसने फर्जी चालान के जरिए 10 करोड़ रुपये का घोटाला किया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

DGGI Raid in Jaipur: राजस्थान की राजधानी जयपुर में DGGI यानी डायरेक्टोरेट जनरल जीएसटी इंटेलिजेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 करोड़ रुपये के घोटाले को पकड़ा है. वहीं इस मामले में छापेमारी में DGGI की टीम ने 4 करोड़ से ज्यादा के नकद जब्त किये हैं. यह कार्रवाई DGGI के जयपुर जोनल यूनिट ने शुक्रवार (13 दिसंबर) को की है. यह मामला लुब्रिकेटिंग ऑयल साफ करने वाली कंपनी से जुड़ा है. जिसने फर्जी चालान के जरिए 10 करोड़ रुपये का घोटाला किया गया है.

दरअसल, लुब्रिकेटिंग ऑयल को साफ कर कम कीमत पर फर्जी चालान काटकर 10 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी की गई है. यह कार्रवाई खुफिया जानकारी के बाद की गई है.

Advertisement

शातिर तरीके से हो रही थी चोरी

डीजीजीआई के जयपुर जोनल यूनिट के अधिकारियों के मुताबिक, जयपुर के विभिन्न इलाकों में व्यापारी दीपक एंटरप्राइजेज और मेसर्स रैक्सी लुबर्स के साथ-साथ लुब्रिकेटिंग ऑयल रिफाइनर मेसर्स महावीर केमिकल इंडस्ट्रीज, मेसर्स माहेश्वरी पेट्रोकेमिकल्स और मेसर्स ओम इंडस्ट्रीज के ठिकानों की जांच की गई. कार्रवाई के दौरान पता चला कि लुब्रिकेटिंग ऑयल के व्यापारी गुप्त रूप से ब्रांडेड लुब्रिकेटिंग ऑयल को साफ कर रहे थे.

फर्जी चालान का खेल

बताया जा रहा है कि बिना किसी माल सप्लाई के फर्जी चालान जारी किये जा रहे थे, जिसमें अपने स्टॉक में दिखाए माल के संबंध में अन्य प्रयुक्त तेल रिफाइनर्स को कम मुल्य पर फर्जी चालान जारी किया जा रहा था. पता चला कि इस फर्जी चालान का इस्तेमाल बिना बिल के प्रयुक्त तेल की अपनी खरीद को कवर करने के लिए कर रहे हैं. इस तरह टैक्स भरने वाले लोगों ने रिफाइनरों के साथ मिलकर करीब 10 करोड़ रुपये टैक्स की चोरी की गई है. अब इस मामले में आगे भी गहन जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ेंः SI Paper Leak Case: गोविंद सिंह डोटासरा बोले- 'सरकार की कमजोर पैरवी से छूट रहे आरोपी


Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.