विज्ञापन
This Article is From Sep 08, 2023

फंदे से लटकता मिला 9वीं की छात्रा का शव, परिजनों ने गैंगरेप का लगाया आरोप, पुलिस बोली- जांच जारी

धौलपुर जिले से एक सनीसनीखेज मामला सामने आया है. यहां 9वीं की एक छात्रा का शव उसके घर में फंदे से लटकता मिला. परिजनों का आरोप है कि लड़की के साथ गैंगरेप हुआ था. इधर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है.

फंदे से लटकता मिला 9वीं की छात्रा का शव, परिजनों ने गैंगरेप का लगाया आरोप, पुलिस बोली- जांच जारी
फंदे से लटकता मिला नाबालिग का शव (प्रतीकात्मक तस्वीर)

राजस्थान के धौलपुर जिले से शुक्रवार एक सनीसनीखेज मामला सामने आया है. यहां 9वीं की एक छात्रा का शव उसके घर में फंदे से लटकता मिला. परिजनों का आरोप है कि लड़की के साथ गैंगरेप हुआ था. इधर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है. दिल दहलाने वाला यह मामला धौलपुर के बाड़ी उपखण्ड के कंचनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है. नाबालिग किशोरी का शव उसके घर में कमरे के अंदर फंदे पर झूलता मिला. संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत की सूचना के बाद जहां कंचनपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बाड़ी अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया है.

घटना को लेकर पुलिस जांच में जुटी है. इधर मृतका के साथ आए परिजनों ने गांव के दो युवकों पर किशोरी को स्कूल से बुलाकर खेत मे ले जाकर छेड़छाड़ करने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. घटना के बाद कंचनपुर थाना पुलिस ने परिजनों से पंचनामा करा मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया है और शव परिजनों को सौंपा गया है.

16 वर्षीय नाबालिग मृतका 9वीं की छात्रा थी. बताया गया कि वो आज सुबह स्कूल पढ़ने गई थी. जहां से लंच के समय गांव के दो युवक उसे यह कहकर बुला ले गए कि उसके घर वाले बुला रहे हैं. दोनों युवक उसे एक खेत में ले गए, जहां उसके साथ छेड़छाड़ की.

परिजनों ने आरोपी युवक की जमकर की पिटाई

इस दौरान परिजनों को पता लगा तो वे मौके पर पहुंचे और युवकों को पकड़ लिया. उसके बाद पीड़िता के परिजनों ने उक्त दोनों युवकों की जमकर पिटाई की. इस दौरान बालिका को भी परिजनों ने डाटा. जिसके बाद बालिका अपने घर चली गई और बाद में उसका शव फंदे पर लटका मिला.

पुलिस बोली- अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी, जांच जारी

घटना को लेकर कंचनपुर एसएचओ योगेंद्र शर्मा का कहना है कि अभी पुलिस मामले में जांच कर रही है. कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. पोस्टमार्टम कराया गया है. घटना को लेकर परिजनों से पूछताछ की जा रही है. साथ में घटनास्थल का मुआयना कर मामले की जांच की जा रही है. इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

यह भी पढ़ें - धौलपुर में कांग्रेस मंडल अध्यक्ष को गोलियों से भूना, बीच बाजार आधा दर्जन बदमाशों ने मारी 8 गोलियां

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com