विज्ञापन
This Article is From Apr 11, 2025

Rajasthan: नगर परिषद की बुलडोजर कार्रवाई, कलेक्टर बोले- कितना भी रसूखदार हो, अतिक्रमण किया तो होगी कार्रवाई

Encroachment  Action: कलेक्टर श्रीनिधी बीटी ने बताया अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने पहले ही लोगों को सूचित कर दिया है. शहर का कितना भी रसूखदार व्यक्ति होगा, अगर अतिक्रमण किया है, तो निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी.

Rajasthan: नगर परिषद की बुलडोजर कार्रवाई, कलेक्टर बोले- कितना भी रसूखदार हो, अतिक्रमण किया तो होगी कार्रवाई
धोलपुर बुलडोजर कार्रवाई

Rajasthan News: धौलपुर शहर को स्वच्छ और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर परिषद का अभियान लगातार जारी है. शुक्रवार को परिषद की टीम ने जेसीबी मशीनों और पुलिस बल के साथ गांधी पार्क क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. कार्रवाई के दौरान अस्थायी दुकानों, ठेलों और अवैध निर्माणों को हटाया गया. कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों ने विरोध जताया, लेकिन प्रशासन की सख्ती के चलते उन्हें पीछे हटना पड़ा.

नगर परिषद आयुक्त अशोक शर्मा ने बताया कि यह अभियान चरणबद्ध तरीके से अन्य क्षेत्रों में भी जारी रहेगा. उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वह स्वच्छता बनाए रखें और सार्वजनिक जगहों पर अतिक्रमण न करें.

बिना भेदभाव के सभी पर हो रही कार्रवाई 

गत 20 दिन से नगर परिषद और जिला प्रशासन द्वारा पुलिस के सहयोग से अतिक्रमण को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत जिला प्रशासन लगातार स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई कर रहा है.

कलेक्टर श्रीनिधी बीटी ने बताया अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने पहले ही लोगों को सूचित कर दिया है. शहर का कितना भी रसूखदार व्यक्ति होगा, अगर अतिक्रमण किया है, तो निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी. इसी सिलसिले में राजाखेड़ा कांग्रेस विधायक रोहित बोहरा और राजाखेड़ा से भाजपा की विधानसभा प्रत्याशी रही नीरजा अशोक शर्मा के अतिक्रमण को भी ध्वस्त किया गया है.

ये भी पढ़ें- बूंदी: खनन माफियाओं पर प्रशासन की कार्रवाई में 5 आरोपी गिरफ्तार, वसूला लाखों का जुर्माना; करीब आधा दर्जन वाहन जब्त

ससुराल वालों से परेशान युवक पानी की टंकी पर चढ़ा, परिवार से लेकर पुलिस-प्रशासन मनाने में जुटा; अब रेस्क्यू की तैयारी
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com