Diwali 2025: दिवाली पर धनिया से करें ये अचूक टोटका, घर में बरसेगा धन ही धन!

Diwali 2024 Upay: दीपावली में लोग मां लक्ष्मी की असीम कृपा पाने के लिए अचूक टोटकों की तलाश में हैं. हर कोई चाहता है कि आने वाला वर्ष सुख-समृद्धि से भरा हो. माना जाता है कि अमावस्या की यह महानिशा (दिवाली की रात) इन टोटकों को आजमाने के लिए सबसे उत्तम मानी जाती है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
diwali ke totke

Diwali 2025 ke totke: दीपावली आने में अब बस कुछ ही दिन शेष हैं, और ऐसे में लोग मां लक्ष्मी की असीम कृपा पाने के लिए अचूक टोटकों की तलाश में जुट गए हैं. हर कोई चाहता है कि आने वाला वर्ष सुख-समृद्धि से भरा हो. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अमावस्या की यह महानिशा (दिवाली की रात) इन टोटकों को आजमाने के लिए सबसे उत्तम मानी जाती है. इसलिए, अगर आप भी अपने घर की आर्थिक स्थिति मजबूत करना चाहते हैं, तो इस दिवाली किचन में रखे धनिए से जुड़ा यह विशेष उपाय करना न भूलें!

क्या है दिवाली पर धनिया का टोटका

दिवाली पर धनिया का टोटका

 दीपावली (Deepawali 2025) की रात  कुछ घरों में मिट्टी के गमले में धनिया के बीज डाले जाते हैं. दो सुख- समृद्धि से जुड़ा एक अचूक टोटका माना जाता है. धनतेरस (Dhanteras 2025)के दिन जब लोग नया बर्तन, सोना या झाड़ू खरीदते हैं, उसी दिन धनिया (Dhania) दाना भी खरीदा जाता है.कहा जाता है जैसे धनिया अंकुरित होता है, वैसे ही घर में धन और सौभाग्य बढ़ता है.

धनिया का यह उपाय दिलाएगा लक्ष्मी-कुबेर का आशीर्वाद

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, दिवाली की रात एक विशेष उपाय करने से आपके घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है. देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा संपन्न करने के बाद, आपको एक छोटे गमले या मिट्टी के पात्र में धनिया के बीज बोने चाहिए. कहा जाता है कि जैसे-जैसे ये धनिए के बीज अंकुरित होकर हरे-भरे होंगे, यह आपके घर की आर्थिक उन्नति और शुभ फलों का सीधा संकेत देता है..यह उपाय आपके जीवन में सकारात्मकता और धन वृद्धि का मार्ग खोलता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Diwali 2025: राजस्थान का वह रहस्यमय मंदिर, जहां दिन में अलग रहते हैं लक्ष्मी-नारायण; रात को होते हैं एक साथ!

यह भी पढ़ें: Diwali 2025: जयपुर में फीकी पड़ रही सोने की चमक, इस दिवाली सिल्वर ज्वेलरी की तरफ डायवर्ट हो रहे लोग

Topics mentioned in this article