Diwali Special: इस साल पांच नहीं छह दिनों का होगा दीपोत्सव, जाने क्या है वजह?

इस बार तिथियों के भुग्त भोग्य यानि घटने बढ़ने के कारण दीपावली का पर्व 6 दिनों का होगा. इस बार दीपावली महापर्व की शुरुआत शुक्रवार 10 नवंबर 2023 को धनतेरस से होगी.

विज्ञापन
Read Time: 7 mins
प्रतीकात्मक चित्र

Diwali 2023: हिंदू धर्म में दीपावली का त्योहार बहुत उत्साह और जोश के साथ मनाया जाता है. कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर दीपावली का त्योहार मनाया जाता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार कार्तिक अमावस्या तिथि पर भगवान राम 14 वर्षों का वनवास काटकर और लंका पर विजय हासिल करने के बाद अयोध्या लौटे थे. जिसकी खुशी में सारे अयोध्यावासी इस दिन पूरे नगर को अपने राजा प्रभु राम के स्वागत में दीप जलाकर उत्सव मनाया था. इसी कारण से तब से ये परंपरा चली आ रही है.

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर, जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास ने बताया कि दीपावली के मौके पर चलने वाला दीपोतस्व इस बार पांच दिनों का नहीं बल्कि छह दिनों का होगा. इस बार तिथियों के भुग्त भोग्य यानि घटने बढ़ने के कारण दीपोतस्व 6 दिनों का होगा.

Advertisement

इस बार दीपावली महापर्व की शुरुआत शुक्रवार 10 नवंबर 2023 को धनतेरस से होगी. छोटी दीपावली या रूप चौदस रविवार 12 नवंबर 2023 और दीपावली रविवार 12 नवंबर 2023, अन्नकूट व गोवर्धन पूजा मंगलवार 14 नवंबर 2023 और भैयादूज बुधवार 15 नवंबर 2023 के साथ ही इस महापर्व का सामापन हो जाएगा.

पहला पर्व कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनाध्यक्ष कुबेर के पूजन से शुरू होकर मृत्यु के देवता यमराज के लिए दीपदान तक चलेगा. दीपावली के दिन लक्ष्मी पूजा का विशेष महत्व भी होता है.

इस दिन शाम और रात के समय शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और माता सरस्वती की पूजा की जाती है. धनतेरस दीपावली का पहला दिन माना जाता है, इसके बाद नरक चतुर्दशी फिर दीपावली, गोवर्धन पूजा और आखिरी में भैयादूज का त्योहार मनाया जाता है.

यह भी पढ़ें- दिवाली पर खरीदारी करते समय रहें सावधान, प्रशासन ने जब्त किया मिलावटी तेल, मिठाई और मावा

Topics mentioned in this article