विज्ञापन
This Article is From Feb 22, 2024

Rajasthan: धौलपुर में पारिवारिक कलह के चलते मां-बेटी ने ट्रेन के आगे कूद कर की आत्महत्या

मनिया सीओ मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि, बीती रात थाना क्षेत्र के दंडोली गांव निवासी 55 साल की अधेड़ महिला जमुना देवी पत्नी वीरी सिंह और उसकी 18 साल की बेटी संजना ने मनिया कस्बे में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली.

Rajasthan: धौलपुर में पारिवारिक कलह के चलते मां-बेटी ने ट्रेन के आगे कूद कर की आत्महत्या
प्रतीकात्मक फोटो

Dholpur News: बुधवार रात को मनिया कस्बे में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूद कर मां बेटी ने आत्महत्या कर ली. दुर्घटना की खबर आसपास के लोगों को हुई तो स्थानीय मनिया थाना पुलिस को घटना से अवगत कराया. मौके पर पहुंचे सीओ मनोज कुमार गुप्ता ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर मां बेटी की लाश को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. मामले से जीआरपी रेलवे पुलिस को अवगत कराया. रेलवे जीआरपी ने मां बेटी की लाश का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है.

मनिया सीओ मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि, बीती रात थाना क्षेत्र के दंडोली गांव निवासी 55 साल की अधेड़ महिला जमुना देवी पत्नी वीरी सिंह एवं उसकी 18 साल की बेटी संजना ने मनिया कस्बे में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंच कर दोनों मां-बेटी की लाश को कब्जे में लेकर मनिया राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुर्दाघर में रखवाया गया. उन्होंने बताया कि, मामला रेलवे ट्रेक का होने की वजह से घटना से जीआरपी रेलवे पुलिस को अवगत कराया गया.

आगे की कार्रवाई के लिए मां और बेटी के शव को जीआरपी रेलवे पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि, प्रारंभिक जांच में मामला गृह क्लेश का बताया जा रहा है. पारिवारिक विवाद की वजह से मां बेटी ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या की है. उधर घटना को लेकर रेलवे जीआरपी थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करा कर लाश सुपुर्द कर दी है. हादसा रेलवे ट्रैक पर हुआ है. मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें- संवैधानिक मान्यता और पहचान के संकट की लड़ाई! ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा 'नहीं चाहिए राजस्थानी भाषा'

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com