राजस्थान में पकड़े गए 80000 हजार रुपये के नकली नोट, जब्त किए गए 500-200 और 50 रुपये के नोट

राजसमंद का है जहां नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है. इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है. जबकि 80000 रुपये के नकली नोट भी बरामद किए गए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Rajasthan Fake Currency: राजस्थान में नशा, तस्करी, नकली नोट जैसे अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं. हालांकि सरकार नशे के कारोबार और अवैध कामों पर नकेल कसने के लिए विशेष व्यवस्था का वादा कर रही है. लेकिन इसके बावजूद अपराधी अपराध को अंजाम देने के लिए तरह-तरह के तरीके अपना रहे हैं. ताजा मामला राजसमंद का है जहां नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है. इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है. जबकि 80000 रुपये के नकली नोट भी बरामद किए गए हैं.

बताया जा रहा है कि आरोपियों के पास से 500, 200 और 50 रुपये के नोट बरामद किए गए हैं. जबकि मौके से बड़ी मात्रा में नकली नोट और उपकरण जब्त किए हैं.

मकान में नकली नोट छापने की मिली थी सूचना

केलवा थानाधिकारी सुबोध जांगीड़ ने बताया  पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जैतपुरा गांव में एक मकान में नकली नोट छापे जा रहे हैं. सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और दो युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. आमेट थाना क्षेत्र के आगल गांव निवासी नारायण लाल और कमलेश गुर्जर को गिरफ्तार किया गया.

पुलिस को बरामद हुए 80100 रुपये के नकली नोट

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 500 रुपये के 15 नोट, 200 रुपये के 362 नोट और 50 रुपये के 4 नोट बरामद किए है. जिनकी कुल कीमत 80 हजार 100 रुपये है. इन सभी नोटों पर एक ही सीरियल नंबर अंकित मिला है. मौके से जाली नोट छापने में इस्तेमाल प्रिंटर, स्याही के कंटेनर, पेपरशीट, कट्टर और अन्य उपकरण भी जब्त किए गए हैं. फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है.

Advertisement

यह भी पढ़ेंः भरतपुर: 15 साल पुराने गोलीकांड में 23 लोगों को सजा, 12 को उम्र कैद- 11 को 7 वर्ष जेल