विज्ञापन

द‍िल की धड़कन रुकने से प‍िता की मौत, सदमे में बेटी ने क‍िया सुसाइड 

प‍िता-बेटी की एक साथ अर्थी उठी और अंत‍िम संस्‍कार भी एक साथ हुआ. यह देखकर सभी की आंखें नम हो गईं. 

द‍िल की धड़कन रुकने से प‍िता की मौत, सदमे में बेटी ने क‍िया सुसाइड 
पिता की मौत के बाद सदमे में आई बेटी ने सुसाइड कर लिया. (फोटो- NDTV)

बीकानेर के बज्‍जू क्षेत्र के चक-3 बीजएएम गांव में प‍िता की मौत के बाद बेटी ने भी सुसाइड कर ल‍िया. सदमे में बेटी ने खेत में बने तालाब में कूदकर अपनी जान दे दी. परताराम गोदारा अपने पारिवारिक काम से बज्जू गए थे. वहीं पर उन्हें हार्ट अटैक आया, और जमीन पर ग‍िर गए. आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक चिकित्सा केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्‍टरों ने परताराम को मृत घोषित कर दिया.

लाश देख लगा सदमा 

परिजन मृतक का शव लेकर घर आए तो पिता का शव देखकर बेटी ऋतु इतनी आहत हुई कि खेत में बने तालाब में छलांग लगा दी. उसको बचाने के लिए परिजन भी तालाब में कूद गए. उसको बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल ले गए, अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने ऋतु को मृत घोषित कर दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. 

इसी तालाब में कूदकर जान दे दी. (फोटो- NDTV)

B.A कर रही थी ऋतु

परताराम गोदारा की बेटी ऋतु गोदारा B.A प्रथम वर्ष की छात्रा थी. बेटी की पढ़ाई ठीक से हो इसके लिए ही परताराम बज्जू में घर बनवा रहे थे. इसी घर के निर्माण को देखने बज्जू आए थे, जहां उन्हें हार्ट अटैक आया, और उनकी मौत हो गई. एक ही घर में हुई दो मौत से पूरे गांव में माहौल गमगीन हो गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है. 

यह भी पढ़ें: राजस्थान के 8 जिलों में नई 'फोर्स' बनाने का ऐलान, बाड़मेर की जमीन में छिपे 'खजाने' की होगी खोज

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close