विज्ञापन
This Article is From Aug 23, 2023

चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए कोटा में णमोक्कार मंत्रों से की गई प्रार्थना

चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के लिए पूरा देश एकजुट होकर प्रार्थनाएं कर रहा है. निः संदेह पूरा देश इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनना चाहता है और उसकी सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना कर रहा है. 

चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए कोटा में णमोक्कार मंत्रों से की गई प्रार्थना
कोटा में णमोकार मंत्र द्वारा की गई प्रार्थना
Kota:

चंद्रयान-3 की सफलता के लिए पूरे देश में प्रार्थनाओं का दौर जारी है। कहते हैं कि महान सफलताएं तभी संभव हो पाती है, जब लक्ष्यों को लेकर संकल्पित हों. ऐसा ही एक संकल्प को हमारे वैज्ञानिकों ने मिशन मून को लेकर किया है और चंद्रयान-3 की आज चांद पर लैंडिंग को लेकर पूरा देश आशावान है.

वैज्ञानिकों के अथक प्रयासों का नतीजा है कि भारत का मिशन मून लगातार सफलता की ओर अग्रसर है। चंद्रयान-3 अपनी सफलता के अंतिम चरण में है. यही कारण है कि चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के लिए पूरा देश एकजुट होकर प्रार्थनाएं कर रहा है. निः संदेह पूरा देश इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनना चाहता है और उसकी सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना कर रहा है. 

राजस्थान के कोटा जिले में भी चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए शहर में प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो गया है। शहर में कई जगह णमोक्कार मंत्र वाचन के माध्यम से प्रार्थनांए की गई. शहर में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक राकेश जैन की अगुवाई में णमोकार मंत्र वाचन के माध्यम से चन्द्रयान-3 के लिए प्रार्थना की गई. मंत्र वाचन के दौरान बड़ी संख्या में व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे.

गौरतलब है चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की खबर का पूरा देश बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इसके लिए देशभर में प्रार्थनाओं का दौर भी लगातार जारी है. निःसंदेह चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के साथ भारत मिशन मून में एक नया आयाम जुड़ेगा। क्योंकि पूर्व चांद पर भेजे गए सभी मिशन मून अभियान उत्तरी  गोलार्द्ध पर भेजे गए थे, लेकिन ऐसा पहली बार है जब मून मिशन के लिए भारतीय चंद्रयान-3 दक्षिणी गोलार्द्ध पर रिसर्च करेगा.


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com