विज्ञापन
This Article is From Aug 23, 2023

जो यात्री गए, उनको सलाम करता हूं...चंद्रयान-3 पर राजस्थान के मंत्री का बयान सुन सिर पीट रहे लोग

चंद्रयान-3 की सफलता पर राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना ने एक ऐसा बयान दिया, जिसे सुनकर लोग अपना सिर पीट रहे हैं. अशोक चांदना इस बयान के कारण सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं.

जो यात्री गए, उनको सलाम करता हूं...चंद्रयान-3 पर राजस्थान के मंत्री का बयान सुन सिर पीट रहे लोग
चंद्रयान-3 पर बयान देते राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना

बुधवार 23 अगस्त को भारत ने अंतरिक्ष में बड़ी उड़ान भरते हुए चांद को फतह कर लिया. इसरो को हासिल हुई इस उपलब्धि पर पूरे भारत में जश्न का माहौल है. PM मोदी, राजस्थान सीएम अशोक गहलोत सहित कई लोगों ने देशवासियों को बधाई दी है. पीएम मोदी ने इसरो चीफ एस सोमनाथ को फोनकर पूरी टीम को बधाई दी. इस बीच राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना ने एक ऐसा बयान दिया, जिसे सुनकर लोग अपना सिर पीट रहे हैं. अशोक चांदना इस बयान के कारण सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं. लोग उनके वीडियो बयान को शेयर करते हुए तरह-तरह की बातें कह रहे हैं.  

दरअसर बुधवार को जयपुर में चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर खेल मंत्री अशोक चांदना से पूछा गया तो उन्होंने अजीबो-गरीब बयान दिया. अशोक चांदना ने कहा- हम कामयाब हुए और सेफ लैंडिंग हुई, जो यात्री गए हैं हमारे, उनको सलाम करता हूं. चांदना इस बयान के कारण सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किए जा रहे हैं.
 

दरअसल, हर किसी को पता है कि चंद्रयान-3 में कोई यात्री नहीं गया है, लेकिन एक मंत्री का ये बयान देना कि जो यात्री गए हैं, उनको सलाम करता हूं... उनके समझ पर सवाल उठा रही है. 

गहलोत सरकार के मंत्री अशोक चांदना बुधवार को एसएमएस स्टेडियम में खेलो इंडिया सेंटर का उद्घाटन करने पहुंचे थे. जहां पत्रकारों द्वारा सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा- हमारा देश साइंस और स्पेस रिसर्च में एक कदम और आगे बढ़ा. उसकी सभी देशवासियों को बधाई देता हूं. इसी बयान में उन्होंने आगे कहा जो यात्री गए हैं हमारे, उनको सलाम करता हूं. अब इस बयान को लेकर वो मजाक के पात्र बन रहे हैं. 

चांद के साउथ पोल पर पहुंचने वाला पहला देश बना भारत

बुधवार को तय समय पर चंद्रयान-3 ने चांद के साउथ पोल पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कर ली है. चंद्रयान-3 के साथ ही भारत चांद के साउथ पोल पर यान उतारने वाला पहला देश बन गया है. इस उपलब्धि से पूरे देश में जश्न का माहौल है. राजस्थान में भी जगह-जगह जश्न मनाया जा रहा है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए चंद्रयान-3 की सफलता के लिए सभी वैज्ञानिकों को बधाई दी है. 

अशोक गहलोत ने ट्वीट कर दी बधाई

अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए लिखा, नभ स्पृशं दीप्तम् ! आखिरकार इसरो के प्रबुद्ध वैज्ञानिकों की वर्षों की मेहनत से वह ऐतिहासिक पल आ गया जिसके लिए पूरा देश प्रार्थना व इंतजार कर रहा था.  चंद्रयान 3 की कामयाबी के लिए टीम के सभी वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाई. विश्व स्तर पर देश को मिली यह अभूतपूर्व सफलता वैज्ञानिकों के अथक परिश्रम एवं नेहरू जी व इन्दिरा जी की अंतरिक्ष अनुसंधान के प्रति दूरदर्शिता का परिणाम है। आजादी के कुछ वर्षों बाद ही अंतरिक्ष अनुसंधान के लिए संस्थान बनाने से आज भारत वैश्विक अंतरिक्ष शक्ति बन गया है.

लेकिन उनके मंत्री अशोक चांदना एक गलत बयान देकर जमकर ट्रोल हो रहे हैं. 

यह भी पढ़ें - चंद्रयान-3 की सफलता पर जश्न में डूबा राजस्थान, जगह-जगह लोगों ने बांटी खुशियां
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com