विज्ञापन
This Article is From May 28, 2025

Rajasthan Politics: भरी मीटिंग में ADM को पूर्व मंत्री ने सुनाई खरी खोटी, कहा- हमारी सरकार आने दो फिर...

राजस्थान के पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक अशोक चांदना ने सरपंच और नगर पालिका के अध्यक्ष के निलंबन पर कहा कि जिन अधिकारियों ने गलत किया, ऐसे अधिकारियों की रिपोर्ट तैयार करवाई जा रही है. हमारा राज आते ही इनके खिलाफ जांच बैठाई जाएगी.  

Rajasthan Politics: भरी मीटिंग में ADM को पूर्व मंत्री ने सुनाई खरी खोटी, कहा- हमारी सरकार आने दो फिर...
बूंदी: मीटिंग में ADM को पूर्व मंत्री अशोक चांदना ने सुनाई खरी खोटी

Rajasthan Politics: राजस्थान के बूंदी में बुधवार को जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक में पूर्व मंत्री और हिंडोली से कांग्रेस विधायक अशोक चांदना ने एडीएम सुदर्शन सिंह को खूब खरी खोटी सुनाई. कांग्रेस विधायक ने बूंदी जिले में सरपंच और नगर पालिका के अध्यक्ष को निलंबन करने के मामले में कहा कि जिन अधिकारियों ने गलत रिपोर्ट बनाकर उन्हें हटाया है. उन अधिकारियों को कांग्रेस राज में उन्हें दुगने परिणाम भगतने होंगे. जितनी प्रताड़ना हमारे जनप्रतिनिधियों ने सही है, उससे ज्यादा प्रताड़ना व अधिकारी सहेंगे.

कलेक्टर और एसपी के आने पर नाराजगी

पूर्व मंत्री चांदना ने जिला कलेक्टर और एसपी के बैठक में नहीं आने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इस बड़ी बैठक में दोनों अधिकारियों का नहीं आना जनता के हक में नहीं है. उन्होंने जिला परिषद सदस्यों से निलंबन प्रस्ताव लेने पर भी सहमति दी. मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व मंत्री की अशोक चांदना ने कहा कि ऐसे अधिकारियों की रिपोर्ट तैयार करवाई जा रही है. हमारा राज आते ही इनके खिलाफ जांच बैठाई जाएगी.  

पुलिसकर्मी औ ढाबा संचालक से मारपीट पर बोले चांदना

कुछ दिनों पहले दबलाना क्षेत्र में हाईवे किनारे रेस्टोरेंट में पुलिसकर्मी और संचालक के बीच हुई मारपीट के मामले में कोटा भेजी गई जांच रिपोर्ट पर भी पूर्व मंत्री अशोक चंदन ने सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि इतना बड़ा लवजमा होने के बावजूद भी कोटा जांच देनी पड़ी और पुलिस जिस प्रकार से आरोप लगा रही है और राज कार्य का मुकदमा दर्ज कर रही है. क्या कोई ढाबा संचालक पुलिस के साथ मारपीट कर सकता है.

एएसपी बोलीं- पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

इस पर जवाब देते हुए एएसपी उमा शर्मा ने कहा कि इन दिनों पुलिस पर पूरे प्रदेश में हमले हो रहे हैं, हमला कोई भी कर सकता है. मामले में पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई कर रही है. हमने पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है. बैठक में हिण्‍डोली विधायक अशोक चांदना ने विद्युत व जल आपूर्ति सहित विभिन्न विभागों से संबंधित जन समस्याओं की बात रखते हुए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की.

इस दौरान उन्‍होंने कहा कि जिले में करवाए जा रहे विकास कार्यों में वांछित वन विभाग की स्‍वीकृतियां प्राप्‍त होने से विकास कार्यों को गति मिलेगी. बैठक में अतिरिक्‍त जिला कलक्‍टर सुदर्शन सिंह तोमर ने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों की विभिन्न समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए. उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि विकास कार्यों को त्वरित गति से पूर्ण करें और सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन को दिलवाना सुनिश्चित करें. 

यह भी पढ़ें- 

दौसा में एक साथ 8 VDO पर गिरी गाज, सबकी मिलीभगत से हो रहा मनरेगा में बड़ा भ्रष्टाचार

राजस्थान महिला कांग्रेस ने बनाई नई टीम, 9 प्रदेश उपाध्यक्ष, 3 प्रदेश महासचिव समेत 16 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com