विज्ञापन
This Article is From Feb 25, 2026

गंगापुर सिटी: कुएं से मोटर निकालते समय आया करंट, दो सगे भाई गिरे; एक की मौत दूसरा जयपुर रेफर

सवाईमाधोपुर जिले के उमरी गांव में खेत पर कुएं से मोटर निकालते समय करंट लगने से दो सगे भाई कुएं में गिर गए. हादसे में बड़े भाई की मौत हो गई जबकि छोटा भाई गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया.

गंगापुर सिटी: कुएं से मोटर निकालते समय आया करंट, दो सगे भाई गिरे; एक की मौत दूसरा जयपुर रेफर
सवाईमाधोपुर जिले में खेत से मोटर निकालते हुए दो सगे भाइयों को करंट लग गया.

Rajasthan News: राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिला के गंगापुर सिटी क्षेत्र के उमरी गांव में खेत पर काम करते समय बड़ा हादसा हो गया. कुएं से मोटर निकालते वक्त अचानक करंट दौड़ गया जिससे दो सगे भाई कुएं में गिर पड़े.

करंट का तेज झटका बना हादसे की वजह

जानकारी के अनुसार गांव उमरी निवासी मानसिंह बंजारा और उनके बड़े भाई ओमप्रकाश बंजारा पुत्र सूरज बंजारा उम्र 51 वर्ष अपने खेत पर लगे कुएं से मोटर निकाल रहे थे. इसी दौरान अचानक बिजली प्रवाहित हो गई. तेज करंट लगने से दोनों का संतुलन बिगड़ गया और वे सीधे कुएं में गिर गए. बताया गया कि कुएं में उस समय पानी नहीं था.

ग्रामीणों ने शुरू किया बचाव कार्य

घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई. आसपास काम कर रहे ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों भाइयों को बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए. काफी मशक्कत के बाद दोनों को कुएं से बाहर निकाला गया.

अस्पताल में बड़े भाई ने तोड़ा दम

गंभीर हालत में दोनों भाइयों को 108 एंबुलेंस की मदद से गंगापुर सिटी के जिला अस्पताल पहुंचाया गया. चिकित्सकों ने जांच के बाद ओमप्रकाश बंजारा को मृत घोषित कर दिया. वहीं मानसिंह बंजारा की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया.

पुलिस ने की कानूनी कार्रवाई

सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची. पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया. इस दर्दनाक हादसे के बाद उमरी गांव में शोक की लहर फैल गई. परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.

यह भी पढ़ें- जयपुर: सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल ने बिना दहेज रचाया विवाह, समाज में पेश की मिसाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com