विज्ञापन
This Article is From Jan 16, 2024

भागवत कथा सुनकर लौट रही युवती से गैंगरेप, घर छोड़ने के बहाने बाइक पर बिठाकर ले गए और फिर...

भागवत कथा सुनकर घर लौट रही एक युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार युवती के गांव का ही लड़का उसे घर छोड़ने की बात पर बाइक पर बिठा कर सूने स्थान ले गया और फिर अपने साथी के साथ मिलकर उसने युवती की अस्मत लूट ली.

भागवत कथा सुनकर लौट रही युवती से गैंगरेप, घर छोड़ने के बहाने बाइक पर बिठाकर ले गए और फिर...
प्रतीकात्मक तस्वीर.

Jodhpur News: भागवत कथा सुनकर लौट रही एक युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. दिल दहला देने वाली यह घटना राजस्थान के जोधपुर जिले से सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार जोधपुर जिला पश्चिम क्षेत्र में 14 जनवरी की रात को भागवत कथा सुनकर लौट रही एक युवती को गांव के युवक ने घर छोडने के बहाने अपनी बाइक पर बिठा लिया. इसके बाद युवक और उसके एक अन्य साथी ने युवती को सूनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से रेप किया. दरिंदगी के बाद आरोपियों ने युवती को एक बस स्टैंड पर छोड़ दिया. युवती देर रात जैसे-तैसे अपने घर पहुंची और सुबह यानी 15 जनवरी को घरवालों को इसकी जानकारी दी.

पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया है. उसका आज मेडिकल करवाने के साथ बयान लिए जा रहे है. आरोपियों की तलाश जारी है. पुलिस ने बताया कि जिला पश्चिम क्षेत्र की रहने वाली एक युवती 14 जनवरी की रात को गांव के एक बस स्टैंड के पास चल रही भागवत कथा से लौट रही थी. रात साढ़े नौ-दस बजे के बीच उसे गांव का एक युवक मोतीराम मिला, जिसने घर छोड़ने की बात कहते बाइक पर बिठा लिया. 

उसके साथ में एक अन्य साथी पूराराम भी था. आरोप है कि युवकों ने युवती का मुंह दबा दिया और वे उसे सूने स्थान पर लेकर गए. जहां बारी-बारी दुष्कर्म किया. फिर उसे बस स्टैंड लाकर छोड़ दिया. 

पीड़िता देर रात अपने घर पहुंची और सुबह परिवार को यह बात बताई. पुलिस ने बताया कि परिजन के साथ आकर युवती ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी. आरोपियों की तलाश की जा रही है. पुलिस ने बताया कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

यह भी पढ़ें - धौलपुर में घर में घुसकर बंदूक की नोक पर विवाहिता का रेप, 50 हजार नगदी की भी लूट, केस दर्ज

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com