विज्ञापन
This Article is From Oct 10, 2023

दिल्ली से राजस्थान घूमने आई युवती को बॉयफ्रेंड ने मारपीट कर सड़क किनारे फेंका, फिर...

राजस्थान के चूरू जिले से मंगलवार को एक हैरान करने वाली खबर सामने आई. यहां मंगलवार को एक लड़की सड़क किनारे जख्मी हालत में मिली. लड़की को उसके ही बॉयफ्रेंड ने मारपीट कर सड़क किनारे फेंक दिया था.

दिल्ली से राजस्थान घूमने आई युवती को बॉयफ्रेंड ने मारपीट कर सड़क किनारे फेंका, फिर...
चूरू में बॉयफ्रेंड की ज्यादतियों का शिकार हुई युवती.

राजस्थान बीते कुछ दिनों से महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध को लेकर सुर्खियों में रहा है. यहां से महिलाओं से खिलाफ अपराध के ऐसे-ऐसे मामले सामने आए, जिन्हें सुनकर लोग सिहर गए. चाहे भीलवाड़ा में बच्ची को गैंगरेप के बाद भट्ठी में जलाने की घटना हो या फिर प्रतापगढ़ में महिला को नग्न कर गांव में घुमाने का मामला. महिलाओं के खिलाफ हो रहे इन अपराधों को विपक्षी दल भाजपा ने चुनावी मुद्दा भी बनाया है. भाजपा के सभी बड़े नेता लगभग सभी चुनावी रैलियों और सभाओं में महिलाओं के खिलाफ हुए अपराध और प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर गहलोत सरकार पर हमले करते रहे हैं. इस बीच मंगलवार को राजस्थान के चूरू जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई. 

दरअसल मंगलवार को राजस्थान के चूरू जिले में एक युवती सड़क किनारे जख्मी हालत में मिली. युवती यूपी की रहने वाली है, जो दिल्ली में नौकरी करती हैं. दिल्ली से वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ चूरू घूमने आई थी. जहां किसी बात को लेकर दोनों में बहस हुआ. इसके बाद युवती के कथित बॉयफ्रेंड ने उसके साथ मारपीट कर उसे सड़क किनारे फेंक दिया. 

19 वर्षीय घायल युवती शीतल ठाकुर उतरप्रदेश के कानपुर की रहने वाली है. बताया गया कि युवती का बॉयफ्रेंड साहिल शीतल को चूरू घुमाने लेकर आया था. पुलिस ने युवती से मामले की जानकारी जुटाकर जांच शुरू कर दी है. 

भरतिया रोड स्थित एक होटल के पास की मारपीट

दरअसल शनिवार को चूरू शहर के भरतिया रोड पर एक होटल के पास एक युवती को उसका बॉयफ्रेंड ने मारपीट कर सड़क किनारे फेंक दिया. कुछ लोगों ने युवती को घायल हालत में निजी वाहन से गवर्नमेंट डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया, जहां डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज किया.

यूपी के कानपुर की रहने वाली हैं युवती

सूचना के बाद कोतवाली थाने की हेड कॉन्स्टेबल इंद्रा इमरजेंसी वार्ड पहुंची। जहां उसने मामले की जानकारी जुटाई। घायल युवती शीतल ठाकुर (19) ने पुलिस को बताया कि वह उतरप्रदेश के कानपुर की रहने वाली है। वह दिल्ली में जॉब करती थी। इस दौरान उसकी दोस्ती मेरठ के साहिल नाम के युवक के साथ हो गई थी.

गाड़ी से कुचलकर मारने की कोशिश की

दोनों दिल्ली में रहते आ रहे हैं. साहिल अपनी बहन और बहनोई के साथ उसको भी घूमाने के लिए चूरू लेकर आया था, जहां दोनों का आपस में किसी बात को लेकर मनमुटाव हो गया. मनमुटाव को लेकर साहिल ने उसके साथ होटल के एक कमरे में थप्पड़ मुक्कों से मारपीट की और उसको सड़क पर फेंक दिया. युवती शीतल ने आरोप लगाया कि साहिल ने उसे अपनी गाड़ी से कुचलकर जान से मारने का भी प्रयास किया. बहरहाल पुलिस ने युवती से मामले की जानकारी जुटाकर जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें - फंदे से लटकता मिला 9वीं की छात्रा का शव, परिजनों ने गैंगरेप का लगाया आरोप, पुलिस बोली- जांच जारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com