राजस्थान में संभाग स्तर पर लगेंगे रोज़गार मेले, CM भजनलाल बोले- 'हमने RPSC से पूरे साल...'

भजनलाल शर्मा ने पिछली गहलोत सरकार के दौरान हुई पेपर लीक और डमी कैंडिडेट की घटनाओं का ज़िक्र करते हुए कहा कि, राजस्थान सरकार युवाओं के सपने टूटने नहीं देगी. प्रदेश में नक़ल माफ़ियाओं को बख़्शा नहीं जाएगा. राजस्थान की जाँच एजेंसियां पुलिस टीम लगातार इनके ख़िलाफ़ कार्रवाई कर इनकी कमर तोड़ चुकी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (फाइल फोटो)

Jaipur News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि प्रदेश के युवाओं को अब सरकारी नौकरी के लिए भर्तियों का इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा. राजस्थान सरकार प्रदेश में 70 हज़ार पदों पर नई भर्तियां करने जा रही है. राजस्थान सरकार हर महीने सरकारी नौकरियों की विज्ञप्ति जारी करेगी. केंद्र सरकार की तर्ज़ पर राजस्थान में भी अब हर संभाग में रोज़गार मेले लगेंगे.

जयपुर के मानसरोवर की टैगोर ऑडिटोरियम में आयोजित रोज़गार उत्सव राज्य स्तरीय कार्यक्रम में CM भजनलाल ने कहा '' इस संबंध में सरकार के सभी विभागों को निर्देशित कर दिया गया है. सरकारी पदों के ख़ाली होते ही लिस्टिंग का काम किया जाए और हर महीने पदों को भरने की दिशा में व्यवस्था हो. CM ने कहा इसके अलावा RPSC से भी नया कैलेंडर माँगा गया है. आरपीएससी रिटायर होने वाले पदों की संख्या के मद्देनज़र भर्तियों को लेकर कैलेंडर बनाए और तय समय पर भर्तियाँ की जाये.''

Advertisement

युवाओं के सपने टूटने नहीं देंगे 

भजनलाल शर्मा ने पिछली गहलोत सरकार के दौरान हुई पेपर लीक और डमी कैंडिडेट की घटनाओं का ज़िक्र करते हुए कहा कि, राजस्थान सरकार युवाओं के सपने टूटने नहीं देगी. प्रदेश में नक़ल माफ़ियाओं को बख़्शा नहीं जाएगा. राजस्थान की जाँच एजेंसियां पुलिस टीम लगातार इनके ख़िलाफ़ कार्रवाई कर इनकी कमर तोड़ चुकी है. CM ने कहा हमने जो वादे किए हैं उनको पूरा करने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहे हैं. युवाओं को सरकार में भी और सरकार से बाहर रोज़गार देने में कोई कसर नहीं रखी जाएगी.

नौकर नहीं नौकरी देने वाला भी बनें 

मुख्यमंत्री कहा कि प्रदेश के युवाओं को सरकारी नौकरी देने के साथ साथ हमारी कोशिश यह भी है कि युवा नौकर नहीं नौकरी देने वाला भी बने हम प्रदेश में हैंडीक्राफ्ट पार्क की स्थापना हम करने जा रहे हैं. केंद्र सरकार के PM रोज़गार मेले की तर्ज़ पर प्रदेश के हर संभाग में नियमित तौर पर आयोजन होंगे. राजस्थान में जल्द ही अटल इनोवेशन स्टूडियों की स्थापना की जाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा बजट के लिए सभी वर्गों से सुझाव लिए गए हैं युवा भी अपने सुझाव दिए बाक़ी राजस्थान के बजट को अगर नहीं राजस्थान बनाने की दिशा में तैयार किया जा सके.

यह भी पढ़ें- ब्लड सैंपल देने मदन दिलावर के घर जा रहे राजकुमार रोत को पुलिस ने रोका, MP बोले- 'मंत्री को माफी मांगनी पड़ेगी'


Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.