कांग्रेस प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल के समर्थन में कलेक्टर के एकाउंट पर रिट्वीट हुआ 'गुंजल जिंदाबाद', नप गए 3 पुलिस अधिकारी

प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में लापरवाही पाए जाने पर महिला पुलिस अधिकारी रचना शर्मा और आकांक्षा शर्मा को राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियत्रंण एवं अपील) नियम 1958 की धारा 16 के तहत चार्जशीट सौंपी गई और बृजबाला मीणा को निलंबित कर दिया गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
प्रहलाद गुंजल (फाइल फोटो)

Action  Against Three Police Officers: कोटा जिला कलेक्टर रविंद्र गोस्वामी के X अकाउंट से राजनीतिक पोस्ट करने के मामले में सूचना और जनसंपर्क विभाग कोटा की तीन महिला अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की गई हैं. सूचना सहायक बृजबाला मीणा को निलंबित कर दिया है, जबकि पीआरओ (उपनिदेशन) रचना शर्मा और एपीआरओ आकांक्षा शर्मा को चार्जशीट देकर 3 दिन में जवाब मांगा गया है.

दरअसल, कोटा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल ने नामांकन रैली के बाद 31 मार्च को अपने अधिकृत X अकाउंट से धन्यवाद पोस्ट की थी. इसी पोस्ट पर सोमवार को जिला कलेक्टर के अधिकृत X अकाउंट से 'प्रहलाद गुंजल जिंदाबाद' लिखा गया.

हालांकि कलेक्टर के एक्स अकाउंट से गुंजल के समर्थन में रिट्वीट किया गया 'गुंजल जिंदाबाद' पोस्ट को तत्काल डिलीट करवा कर मामले की जांच अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम कोटा दक्षिण जवाहर लाल जैन को सौंपी गई और जांच के बाद दोषी तीन महिला पुलिस अधिकारियों पर उक्त कार्रवाई की गई.

Advertisement

प्रहलाद गुंजन ने नामांकन रैली में आई भारी भीड़ के बाद रैली को सफल बनाने के लिए लोगों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए एक अकाउंट पर लिखा था कि नामांकन रेली में आपकी उपस्थित ने मुझे हमेशा-हमेशा के लिए आपका ऋणी बना दिया है, मैं उम्मीद भी नहीं कर सकता था कि इस छोटे से एक कार्यकर्ता को इतना बड़ा आशीर्वाद देने के लिए आप सब इतनी बड़ी  संख्या में आएगे, मेरी आपसे विनम्र प्रार्थना है इस आशीर्वाद को मतपेटी तक पहुंचाएं 

तीन महिला पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के बाद कलेक्टर ऑफिस से जारी किया गया पत्र

प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में लापरवाही पाए जाने पर महिला पुलिस अधिकारी रचना शर्मा और आकांक्षा शर्मा को राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियत्रंण एवं अपील) नियम 1958 की धारा 16 के तहत चार्जशीट सौंपी गई और बृजबाला मीणा को निलंबित कर दिया गया.

गौरतलब है लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 26 अप्रैल को कोटा-बूंदी लोकसभा सीट के लिए मतदान होंगे. कांग्रेस ने यहां से भाजपा से कांग्रेस में आए प्रहलाद गुंजल को प्रत्याशी बनाया है. प्रहलाद गुंजल एक तेज तर्रार नेता है और उनके सामने भाजपा सांसद और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला हैं. 

ये भी पढ़ें-ओम बिरला के भाई ने प्रहलाद गुंजल को दिया जवाब, बोले, 'कांग्रेसियों को पाताल में भेज दो'


Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.