Hajj 2025: राजस्थान सभी आवेदकों को मिला हज यात्रा का मौका, जान लें राशि और दस्तावेज जमा कराने की आखिरी तारीख

सभी चयनित हज यात्रियों को 23 अक्टूबर 2024 तक निम्नांकित दस्तावेज कार्यालय हज हाउस रामगढ़ मोड करबला जयपुर को जमा किया जाना आवश्यक है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Rajasthan Hajj Yatri: साल 2025 में हज यात्रा करने की आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद हज यात्रियों का चुनाव भी हो चुका है. इसके साथ ही अब हज यात्रियों को राशि जमा कराने का समय दिया गया है. सबसे बड़ी बात यह है कि राजस्थान में जिन लोगों हज यात्रा के लिए आवेदन दिया है उन सभी का सत्यापन के बाद सभी लोगों का चयन हज यात्रा के लिए चुना लिया गया है. उन सभी को उनके मोबाइल नंबर पर इसकी सूचना दी गई है.

राज्य के सभी आवेदकों का चयन 

हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई को आवंटित सीटों में से राज्य को मुस्लिम आबादी के अनुपात में कुल 4392 सीटें आवंटित की गई है. राज्य से हज 2025 हेतु कुल 3802 आवेदन पत्र प्राप्त हुए. ऐसे में राज्य के सभी आवेदकों का चयन कर लिया गया है एवं सभी आवेदकों को हज हेतु चयन संबंधित सूचना उनके मोबाईल नम्बर पर मैसेज द्वारा भिजवा दी गई है.

Advertisement

21 अक्टूबर तक जमा करानी होगी राशि

राजस्थान राज्य हज कमेटी के अधिशाषी अधिकारी श्री अबु सुफियान चौहान ने बताया कि  हज 2025 हेतु सभी चयनित हज यत्रियों को प्रति हज यात्री 1,30,300 रुपये की राशि 08  से 21 अक्टूबर तक जमा करानी है. उक्त राशि का भुगतान हज कमेटी आफ इण्डिया, मुम्बई की वेबसाइट https://hajcommittee.gov.in पर क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैकिंग एवं यू.पी.आई. द्वारा अथवा हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई के SBI/UBI रजिस्टर्ड बैंक खाते में जमा किये जाने है. हज कमेटी ऑफ इण्डिया की वेबसाइट पर कंवर नम्बर के आधार पर बैंक रेफरेन्स नम्बर दिये गये है, जिसे पे-इन-स्लिप में दिखाया जाना आवश्यक है.

सभी चयनित हज यात्रियों को 23 अक्टूबर 2024 तक निम्नांकित दस्तावेज कार्यालय हज हाउस रामगढ़ मोड करबला जयपुर को जमा किया जाना आवश्यक है.

इन दस्तावेजों को कराना होगा जमा

1. हज आवेदन पत्र मय संबंधित दस्तावेज पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैनकार्ड, बैंक की पासबुक/कन्सीलेशन चैक आदि की फोटोप्रति स्वयं प्रमाणित 
2. डिक्लेरेशन एवं अंडरटेकिंग प्रमाण पत्र
3. पे-इन-स्लिप / ऑनलाइन रिसिप्ट
4. नवीन फार्म में मेडिकल सर्टिफिकेट
5. स्वयं द्वारा हस्ताक्षरित पासपोर्ट डेकलेरेशन फॉर्म
6. दो पासपोर्ट साइज फोटो वाइट बैकग्राउण्ड

य़ह भी पढ़ेंः SI Paper Leak: अफीम तस्कर के SI बेटे-बेटी के बाद पकड़ी गई वर्षा बिश्नोई, हुआ अब एक और बड़ा खुलासा

Advertisement

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.