Head Constable Suicide: कमरे में फंदे से लटकता मिला हेड कांस्टेबल का शव, हाथ पर लिखे नंबर से चकराई पुलिस

Head Constable Found Dead: घर में मृत पाए गए 47 वर्षीय हेड कांस्टेबल सीताराम सहारण वर्तमान में एक बैंक में गार्ड के रूप में ड्यूटी कर रहा था. मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन उसके हाथ पर कुछ नंबर लिखे हुए मिले हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
प्रतीकात्मक तस्वीर

Rajasthan Police: चूरु जिले के पुनिया कॉलोनी के एक घर में एक हेड कास्टेबल का शव लटकता हुआ मिला. कमरे में फांसी के फंदे पर झूलते मिले हेड कांस्टेबल की सूचना फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना पर मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने हेड कांस्टेबल के शव को नीचे उतारा और शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी मे रखवाया, जहां उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा.

घर में मृत पाए गए 47 वर्षीय हेड कांस्टेबल सीताराम सहारण वर्तमान में एक बैंक में गार्ड के रूप में ड्यूटी कर रहा था. मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन उसके हाथ पर कुछ नंबर लिखे हुए मिले हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक मृतक हेडकास्टेबल सीताराम सहारण सदर थाने मे पोस्टेड था. उसकी ड्यूटी शहर की एक बैंक में गार्ड के तौर पर लगी हुई थी  मृतक के हाथ पर पेन से कुछ नंबर लिखे गए हैं, अब यह नंबर किसने लिखें और क्यों लिखें इस बात का अभी खुलासा नहीं हुआ है.

Advertisement

मृतक हेड कांस्टेबल सीताराम सहारण शहर की पूनिया कॉलोनी में रहता था मृतक का जिस वक्त शव मिला उस वक़्त घर पर सीताराम की पत्नी और बच्चे थे. मामले की संदिग्धता को देखते हुए सदर थाना पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद मामले की जांच की बाद कह रही है. 

ये भी पढ़ें-Train Passed Over Kid's Head: रेलवे ट्रैक पर बैठा था मासूम, सिर के ऊपर से गुजर गई पूरी ट्रेन, बाल-बाल बचा बच्चा


Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.