विज्ञापन

राजस्थान में पकड़ा गया सैकड़ों किलो विस्फोटक, ATS ने की बड़ी कार्रवाई

विभाग की टीम ने चार अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए गोदामों और संदिग्ध ठिकानों की तलाशी ली. इस दौरान सैकड़ों किलो विस्फोटक सामग्री, इलेक्ट्रिक रॉड, डेटोनेटर एवं अन्य खतरनाक सामान जब्त किया गया.

राजस्थान में पकड़ा गया सैकड़ों किलो विस्फोटक, ATS ने की बड़ी कार्रवाई
सैकड़ों किलो विस्फोटक बरामद

Rajasthan News: राजस्थान में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद होने की खबर सामने आई है. ATS ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई की है. ATS ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की है. इस दौरान एटीएस टीम ने राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र, सूरसागर थाना क्षेत्र तथा ओसियां के चिरई क्षेत्र में एक साथ छापेमारी कर बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है. कार्रवाई एडीसीपी एटीएस दुर्ग सिंह के नेतृत्व में की गई. बताया जा रहा है कि राजसमंद के देवगढ़, जोधपुर ग्रामीण और डीडवाना में कार्रवाई की गई है.

इलेक्ट्रिक रॉड, डेटोनेटर एवं अन्य खतरनाक सामान जब्त 

जानकारी के मुताबिक, विभाग की टीम ने चार अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए गोदामों और संदिग्ध ठिकानों की तलाशी ली. इस दौरान सैकड़ों किलो विस्फोटक सामग्री, इलेक्ट्रिक रॉड, डेटोनेटर एवं अन्य खतरनाक सामान जब्त किया गया. कार्रवाई के दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर अपने कब्जे में ले लिया ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो सके.

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप

बताया जा रहा है कि बरामद सामग्री का उपयोग अवैध गतिविधियों में किए जाने की आशंका के चलते एटीएस लंबे समय से निगरानी कर रही थी. प्रारंभिक जांच में कुछ दस्तावेज और अन्य संदिग्ध सामग्री भी हाथ लगी है, जिनकी जांच की जा रही है. कार्रवाई के बाद संबंधित थाना पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया. 

फिलहाल एटीएस की टीम पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है तथा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री कहां से लाई गई और इसका उपयोग किस उद्देश्य के लिए किया जाना था.

एटीएस अधिकारियों ने फिलहाल मामले में विस्तृत जानकारी देने से इनकार किया है, लेकिन आने वाले समय में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.

यह भी पढ़ेंः सर्विंस सेंटर के पास कार में बंद हो गई दो मासूम बहनें, दम घुटने से दर्दनाक मौत के बाद मचा कोहराम

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close