विज्ञापन
This Article is From Apr 06, 2024

चलती ट्रेन से गर्भवती पत्नी को धक्का देने वाला हैवान पति गिरफ्तार, 8 माह के गर्भस्थ शिशु की हुई थी मौत

चलती ट्रेन से गर्भवती पत्नी को धक्का देने वाले हैवान पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दिल दहला देने वाली इस घटना में 8 माह के गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई थी. पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है.

चलती ट्रेन से गर्भवती पत्नी को धक्का देने वाला हैवान पति गिरफ्तार, 8 माह के गर्भस्थ शिशु की हुई थी मौत
चलती ट्रेन से पत्नी को धक्का देने वाला आरोपी युवक.

Kota Crime News: पति-पत्नी का रिश्ता प्यार और विश्वास का होता है. लेकिन जब पवित्र रिश्ते को दागदार करने कोई घटना सामने आती है लोग सिहर से जाते हैं. ऐसा ही एक मामला राजस्थान के कोटा जिले से सामने आया है. जहां एक युवक ने चलती ट्रेन से गर्भवती पत्नी को ट्रेन से धक्का दे दिया. दिल दहला देने वाली इस घटना में महिला के पेट में पल रहे 8 माह के गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई. जबकि महिला भी बुरी तरह से घायल हो गई थी. अब पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. 

आरोपी युवक का इमरान है. वह सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा का रहने वाला है. मिली जानकारी के अनुसार इमराने ने पत्नी को मायके से ससुराल ले जाते समय रास्ते में चलती ट्रेन से धक्का दे दिया था. जीआरपी ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. 

कोटा जीआरपी के जवानों ने बताया कि 1 अप्रैल को आरोपी इमरान लाखेरी पत्नी को मायके से सवाई माधोपुर चौथ का बरवाड़ा अपने घर जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में आरोपी ने अपनी पत्नी शगुफ्ता को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया, जिससे पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई और उसके 8 महीने के गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई थी.

वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था. करीब 6 दिन बाद आरोपी कोटा जीआरपी के हत्थे चढ़ा. पुलिस के मुताबिक आरोपी का किसी अन्य युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है. इसी के चलते वह अपनी पत्नी और उसके पेट में पल रहे बच्चे को रास्ते से हटाना चाहता था इसलिए अपनी पत्नी को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया. अब पुलिस आोरपी युवक से पूछताछ कर मामले में आगे की छानबीन में जुटी है. 

यह भी पढ़ें - इंदौर से कोटा लाई गई किडनैंपिग की झूठी कहानी गढ़ने वाली छात्रा, यूट्यूब वीडियो देख रची थी अपहरण की पूरी साजिश

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com