विज्ञापन
This Article is From Dec 12, 2025

'मैं राजस्थान HC की पहली ट्रांसजेंडर वकील हूं' बस कंडक्टर से बहस के बाद रवीना सिंह ने जारी किया वीडियो 

रवीना सिंह ने राज्य और केंद्र सरकारों पर समुदाय के मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए आज भी अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं और आवास योजनाएं उपलब्ध नहीं हैं.

'मैं राजस्थान HC की पहली ट्रांसजेंडर वकील हूं' बस कंडक्टर से बहस के बाद रवीना सिंह ने जारी किया वीडियो 

Rajasthan News: राजस्थान की एकमात्र ट्रांसजेंडर वकील रवीना सिंह ने बस में टिकट को लेकर हुए विवाद पर अपना वीडियो जारी किया है. उन्होंने कहा कि यह केवल एक टिकट का मुद्दा नहीं है, बल्कि ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों और सुरक्षा से जुड़ा गंभीर प्रश्न है. रवीना सिंह ने अपने बयान में कहा कि जयपुर से जोधपुर की 350 किलोमीटर से अधिक दूरी की यात्रा के दौरान दूदू में टिकट को लेकर कंडक्टर ने उनके साथ बहस की थी.

उन्होंने सवाल उठाया कि यदि यात्रा के दौरान कोई अनहोनी होती है तो सरकारी आंकड़ों में केवल पुरुष और महिला को गिना जाता है, ट्रांसजेंडर को नहीं. वो कोई टिकट नहीं, वो एक जगह से दूसरी जगह जाने का लाइफ इंश्योरेंस होता है, उन्होंने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने ट्रांसजेंडर समुदाय को तीसरे लिंग का अधिकार दिया है, इसलिए वह अपने कानूनी अधिकारों के अनुसार टिकट लेना चाहती हैं.

''मेरे अधिकारों के लिए लड़ रही हूं''

साथ ही कहा कि मैं मेरे अधिकारों के लिए लड़ रही हूं, मेरे समाज के लिए लड़ रही हूं, और मैं यह 'नौटंकी' जिंदगी भर करती रहूंगी. रवीना सिंह ने राज्य और केंद्र सरकारों पर समुदाय के मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए आज भी अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं और आवास योजनाएं उपलब्ध नहीं हैं.

''हमारे समुदाय के लिए ठोस कदम उठाए जाएं''

सरकारें केवल हमें वोटर की तरह इस्तेमाल कर रही हैं. आने वाले बजट में हमारे समुदाय के लिए ठोस कदम उठाए जाएं. रवीना ने कहा कि ट्रांसजेंडर नागरिक भी इस देश के उतने ही हकदार हैं जितने अन्य नागरिक हैं. हम जैसे हैं वैसे ही दिखते हैं, हम सुप्रीम कोर्ट की संतान हैं. 

(सोनू गंगवाल) 

यह भी पढ़ें- काल भैरव मंदिर का दान पात्र खुला, नोट गिनने में लगे 36 घंटे, श्रीडूंगरगढ़ के तहसीलदार-पटवारी करते रहे निगरानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com