विज्ञापन

उदयपुर घूमने जाने से पहले पढ़ लें यह खबर, अब करना होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

अगर कोई नाबालिग होटल में रुकने आता है, तो संचालक को सबसे उसके माता-पिता से संपर्क करना होगा. माता-पिता की बिना अनुमति के किसी भी नाबालिग को होटल में कमरा नहीं दिया जा सकेगा.

उदयपुर घूमने जाने से पहले पढ़ लें यह खबर, अब करना होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
उदयपुर घूमने से पहले करना होगा रजिस्ट्रेशन

Udaipur Visitor New Rules : राजस्थान के प्रमुख पर्यटक स्थलों में से उदयपुर का नाम शामिल हैं. यहां देश और विदेश से लाखों सैलानी घूमने के लिए के लिए पहुंचते हैं. यहां के पुराने किले, झील, तालाब लोगों में काफी आकर्षण का केंद्र होता है. सैलानी उदयपुर में कई दिनों तक रुक कर पर्यटन का लुफ्त उठाते हैं. हालांकि अब उदयपुर आने वाले सैलानियों के लिए एक काम अनिवार्य कर दिया गया है. दरअसल, उदयपुर में अब होटल्स में रुकने वाले सभी गेस्ट का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया गया हैं. 

इसे लेकर उदयपुर एसपी अमृता दुहन ने समस्त थानाधिकारियों को इसे सख्ती से लागू कराने के लिए आदेश दिया हैं. साथ ही होटस एसोसिएशन को भी इसके लिए पत्र भेजा हैं. उदयपुर के होटल, होम स्टे, धर्मशाली आदि स्थानों पर कोई भी गेस्ट ठहरने आएगा उसकी पुरी जानकारी ई-विजिटर पोर्टल पर डालना जरूरी होगी.

नाबालिगों का माता-पिता से करना होगा वैरिफिकेशन

जारी किए गए आदेश में यह भी कहा गया है कि साथ ही अगर कोई नाबालिग होटल में रुकने आता है, तो संचालक को सबसे उसके माता-पिता से संपर्क करना होगा. माता-पिता की बिना अनुमति के किसी भी नाबालिग को होटल में कमरा नहीं दिया जा सकेगा. यानी अब नाबालिग को होटल लेने से पहले माता-पिता से वैरिफिकेशन करवाना होगा.

Latest and Breaking News on NDTV

एसपी अमृता दुहन ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा ई-विजिटर पोर्टल की शुरूआत की गई थी जो कि बहुत अच्छी पहल हैं. खासकर उदयपुर के लिए जो कि एक बड़ा पर्यटन स्थल हैं और यहा काफी होटल और सराए हैं. देशी विदेश के पर्यटक आते हैं. उन्होंने कहा कि कई बार देखा गया है कि बाहर असामाजिक तत्व आते हैं, बिना आईडी के तक रुक जाते हैं. यहां वारदात कर फरार हो जाते हैं. साथ यह भी देखा गया है कि अपराधियों के संरक्षण में नाबालिगों को भी इसमें शामिल कर लिया जाता हैं. इस पोर्टल से ऐसे अपराधों पर पूर्ण अंकुश लगेगा. आपकों बता दे कि उदयपुर में 800 से ज्यादा होटल, होम स्टे, धर्मशाला हैं.

अच्छी पहल लेकिन आ रही कुछ परेशानियां

इस पहल को लेकर होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बात की तो उन्होंने बताया कि पुलिस से पत्र मिला है. यह पहल काफी अच्छी हैं जिससे अपराधों पर रोकथाम भी होगी, लेकिन इसमें शुरूआती परेशानियां आ रही हैं. ऐसे कई मध्यम होटल, धर्मशाला और होम स्टे हैं, जहां पर कम्प्यूटर और स्टाफ की कमी होती हैं. वह रजिस्टर में ही एंट्री करते हैं. इसको लेकर एसपी से एसोसिएशन द्वारा बात की जाएगी और समाधान निकाला जाएगा.

यह भी पढ़ेंः राजस्थान में दिसंबर तक भी पंचायत और निकाय चुनाव नहीं? सरकार ने हाई कोर्ट में कहा- स्थिति अनुकूल नहीं

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close