विज्ञापन
This Article is From Jun 18, 2025

Rajasthan: चूरू में लूट के मामले में आरोपियों ने दिव्यांग युवक को आरोपी बना कर जेल में डाला, पुलिस ने क्या बताया ? 

एसपी जय यादव ने कहा पीड़ित के परिवार ने करीब एक सप्ताह पहले एसपी दफ़्तर पहुंच परिवाद पेश किया था की भीमसाना निवासी अमीचंद और उसका पूरा परिवार दिव्यांग है जिसके परिवार के सभी लोग जन्मजात देख नहीं सकते है.

Rajasthan: चूरू में लूट के मामले में आरोपियों ने दिव्यांग युवक को आरोपी बना कर जेल में डाला, पुलिस ने क्या बताया ? 
चूरू के एसपी जय यादव

Churu News: चूरू के सादुलपुर में दोषी की जगह निर्दोष दिव्यांग युवक को मारपीट और लूट के मामले में दोषी बता जेल भेजनें के प्रकरण में चूरू एसपी जय यादव ने गंभीरता दिखाते हुए कड़ा एक्शन लिया है. मामला संज्ञान में आने के बाद प्रारंभिक जांच रिपोर्ट आने के बाद एसपी जय यादव ने अनुसंधान अधिकारी को सस्पेंड कर निर्दोष दिव्यांग को तुरंत जेल से रिहा करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी.

पुलिस ने क्या कहा ? 

एसपी जय यादव ने कहा पीड़ित के परिवार ने करीब एक सप्ताह पहले एसपी दफ़्तर पहुंच परिवाद पेश किया था की भीमसाना निवासी अमीचंद और उसका पूरा परिवार दिव्यांग है जिसके परिवार के सभी लोग जन्मजात देख नहीं सकते है. तारानगर में 14 मार्च को हुई मारपीट कर लूट की वारदात में शामिल गांव के ही आरोपी पवन और नरेंद्र ने इसका फायदा उठाते हुए निर्दोश अमीचंद को नशीला पदार्थ पिलाकर गाड़ी में ले गए और मामले की जांच कर रहे अधिकारी से साठ, गांठ कर उसे आरोपी बनवा सलाखों में डलवा दिया.

परिवार को कहा जम्मू गया है 

निर्दोष अमीचंद के परिजनों को आरोपी पवन और नरेंद्र ने यह कह दिया की अमीचंद को जम्मू भेजा है और ये उसके मोबाइल नंबर है बात कर लेना. पीड़ित परिवार ने ज़ब संपर्क करने का प्रयास किया तो नंबर बंद आए, बार-बार आरोपी कहानी बदलते रहे, जिसके बाद पीड़ित परिवार को ज़ब शक हुआ तो उसने अमीचंद को इधर, उधर तलाश किया और ज़ब अमीचंद कही नहीं मिला तो पीड़ित परिवार सिद्धमुख थाने पहुंचा तो उसे पता चला अमीचंद पहले पिछले करीब एक माह से राजगढ़ जेल में बंद है.

यह भी पढ़ें - 'सैंपल फेल तो सीधे जेल' 12 टीमें मार रही नकली खाद-बीज बनाने वाले फैक्ट्रियों पर छापे, किशनगढ़ में भी रेड

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com