विज्ञापन

करौली में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान चूक, ध्वजारोहण के दौरान नहीं खुली गांठ, पोल पर चढ़ा पुलिसकर्मी

ध्वजारोहण के दौरान इस घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारी हैरान रह गए. पुलिसकर्मी पोल पर चढ़ा और डोरी को खींचकर व्यवस्थित किया. इसके बाद फिर से ध्वजारोहण हुआ.

करौली में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान चूक, ध्वजारोहण के दौरान नहीं खुली गांठ, पोल पर चढ़ा पुलिसकर्मी
स्थिति संभलने के बाद ध्वजारोहण हुआ और कार्यक्रम जारी रहा.

करौली में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान हड़कंप मच गया. जब ध्वजारोहण करते समय तिरंगा पोल से टूटकर डोरी सहित नीचे गिर गया. इस घटना के बाद समारोह स्थल पर हड़कंप मच गया. इसके बाद एक पुलिसकर्मी को पोल पर चढ़ाकर तिरंगे को चढ़ाया, उससे पहले मंच पर गांठ खोली गई और दोबारा प्रक्रिया पूरी कराई गई.

जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा ने ध्वजारोहण के दौरान तिरंगे को ऊपर ले जाने के लिए डोरी खींची, लेकिन गांठ नहीं खुली. डोरी खींचते समय जोर पड़ने से तिरंगा पोल से अलग होकर नीचे गिर गया. तिरंगा गिरते ही समारोह स्थल पर मौजूद लोगों का ध्यान घटना की ओर चला गया. इसके बाद मौके पर तिरंगे को व्यवस्थित कर दोबारा फहराने की तैयारी की गई.

पुलिसकर्मी ने पोल पर चढ़कर स्थिति को संभाला

स्थिति को संभालने के लिए एक पुलिसकर्मी को पोल पर चढ़ाया गया. पुलिसकर्मी ने ऊपर पहुंचकर डोरी को खींचकर व्यवस्थित किया, जिसके बाद तिरंगे को निर्धारित प्रक्रिया के तहत दोबारा ध्वजारोहण किया गया. घटना के चलते स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान कुछ देर के लिए अगर तफरी की स्थिति बनी रही. हालांकि बाद में ध्वजारोहण की प्रक्रिया पूरी कर कार्यक्रम आगे जारी रहा.

यह भी पढ़ेंः बीकानेर में सीएम भजनलाल शर्मा ने किया ध्वजारोहण, जयपुर की बड़ी चौपड़ पर वर्षों पुरानी परंपरा कायम

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close