Asian Championship: राजस्थान की बेटी ने निशानेबाजी में अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में लहराया परचम

राइफल निशानेबाज़ ख्वाइश शर्मा ने Asian Championship 2026 में अपने पहले ही अंतरराष्ट्रीय प्रयास में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया. यह प्रतियोगिता डॉ करनी सिंह शूटिंग रेंज, न्यू दिल्ली में आयोजित की गई थी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
भारतीय राइफल निशानेबाज़ ख्वाइश शर्मा

Asian Championship 2026: भारतीय राइफल निशानेबाज़ ख्वाइश शर्मा ने Asian Championship 2026 में अपने पहले ही अंतरराष्ट्रीय प्रयास में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया. यह प्रतियोगिता डॉ करनी सिंह शूटिंग रेंज, न्यू दिल्ली में आयोजित की गई थी. एशिया के शीर्ष निशानेबाज़ों के बीच ख्वाइश ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. फतेहपुर शेखावाटी , जिला सीकर , राजस्थान की प्रतिभाशाली बेटी ख्वाइश ने अपनी ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे राज्य का नाम रोशन कर दिया है. उनकी यह सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है.

अपने समर्पण, मेहनत और अदम्य साहस के बल पर उन्होंने यह साबित कर दिया कि यदि लक्ष्य के प्रति दृढ़ निश्चय हो तो किसी भी ऊँचाई को हासिल किया जा सकता है. उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और क्षेत्र के युवाओं को बड़े सपने देखने तथा उन्हें साकार करने का हौसला देगी.

कई वर्षों की कड़ी मेहनत का फल

इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए ख्वाइश ने कहा कि वह अपने पहले अंतरराष्ट्रीय अनुभव से बेहद उत्साहित हैं. उन्होंने बताया कि पिछले कई वर्षों की कड़ी मेहनत का फल इतने बड़े मंच पर मिलना उनके लिए गर्व और खुशी का क्षण है. हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह ज़मीन से जुड़ी रहना चाहती हैं क्योंकि यह तो उनके करियर की सिर्फ शुरुआत है.

मोनिका जाखड़ और ख्वाइस शर्मा

जीत का श्रेय अपनी कोच मोनिका जाखड़ को

ख्वाइश ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी कोच मोनिका जाखड़ को दिया, जिन्होंने हर अच्छे-बुरे समय में उनका साथ दिया और उन्हें लगातार बेहतर बनने के लिए प्रेरित किया. साथ ही, उन्होंने अपने परिवार का भी आभार व्यक्त किया, जिनके समर्थन और त्याग के बिना यह संभव नहीं था.

Advertisement

आगे की योजनाओं पर बात करते हुए ख्वाइश ने कहा कि वह आने वाले समय में कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पदक जीतकर देश को गौरवान्वित करना चाहती हैं. उनका यह कांस्य पदक भारतीय निशानेबाज़ी के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक मजबूत कदम माना जा रहा है.

यह भी पढ़ेंः IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने रियान पराग को बनाया कप्तान, जानिए कैसा रहा है कप्तानी का रिकॉर्ड