विज्ञापन
This Article is From Mar 30, 2025

IPL 2025: प्वाइंट टेबल में टॉप पर पहुंची आरसीबी, 10वें स्थान पर राजस्‍थान रॉयल्‍स 

IPL 2025:  आज  शाम 7.30 बजे से राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला है. यह मैच राजस्थान रॉयल्स के लिए काफी अहम है.

IPL 2025: प्वाइंट टेबल में टॉप पर पहुंची आरसीबी, 10वें स्थान पर राजस्‍थान रॉयल्‍स 
IPL-2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) प्वाइंट टेबल में पहले स्थान पर है.

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने दो मैच में दो जीत के साथ प्वाइंट टेबल में पहले स्थान पर कब्जा कर लिया है.  आरसीबी के दो मैच में दो जीत के साथ चार अंक हैं और टीम का नेट रन रेट (एनआरआर) बाकी टीमों के मुकाबले काफी ज्यादा है. आरसीबी का नेट रन रेट प्लस 2.266 है, जबकि दूसरे स्थान पर मौजूद लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का एनआरआर प्लस 0.963 है.  

आईपीएल के लेटेस्ट मैच की बात करें तो अहमदाबाद में शनिवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (जीटी) ने मुंबई इंडियंस को 36 रनों से मात दी. 

जीटी की टूर्नामेंट में पहली जीत थी

गुजरात टाइटंस की टूर्नामेंट में यह पहली जीत थी.  इसी के साथ ही प्वाइंट टेबल में बड़ा फेरबदल भी देखने को मिला.  जीटी तीसरे स्थान पर पहुंच गई है.  टीम ने दो मैच खेले हैं.  जिसमें एक जीत और एक हार का सामना करना पड़ा है.  टीम का नेट रन रेट प्लस 0.625 है.  दो अंकों के साथ दूसरे नंबर पर लखनऊ सुपर जायंट्स और इतने ही अंको के साथ प्लस 0.550 के एनआरआर के साथ पंजाब सुपर किंग्स चौथे स्थान पर बनी हुई है.  

दो अंकों के साथ दिल्ली की टीम पांचवें स्थान पर

हालांकि, प्वाइंट टेबल में रविवार को फेरबदल होने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है.  रविवार को दो मुकाबले हैं.  पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच दोपहर 3.30 बजे से है.  एसआरएच टूर्नामेंट में एक हार और एक जीत के साथ प्वाइंट टेबल में छठे स्थान पर हैं.  वहीं, डीसी ने अपने पहले मुकाबले में धमाकेदार जीत दर्ज की.  दो अंकों के साथ दिल्ली की टीम पांचवें स्थान पर है.  

राजस्थान रॉयल्स प्वाइंट टेबल में 10वें स्थान पर

 शाम 7.30 बजे से राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला है.  यह मैच राजस्थान रॉयल्स के लिए काफी अहम है.  राजस्थान रॉयल्स प्वाइंट टेबल में 10वें स्थान पर है.  टीम को टूर्नामेंट में खेले गए अपने दोनों मैच में हार का सामना करना पड़ा है.  वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स को चेपॉक में आरसीबी के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था.  प्वाइंट टेबल में सीएसके 8वें स्थान पर है.  सीएसके अगर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबला जीतने में सफल रहती है तो वह प्वाइंट टेबल की लिस्ट में छलांग लगा सकती है. 

यह भी पढ़ें: आज हारी रॉयल्स तो प्लेऑफ में एंट्री होगी मुश्किल! गुवाहाटी के मैदान में पहली बार खेलेगी चेन्नई

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com