विज्ञापन
This Article is From Jun 07, 2025

जयपुर में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, 2 नई अवैध कॉलोनियों को JDA ने किया ध्वस्त

राजस्थान के जयपुर में जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) ने शिवदासपुरा और प्रहलादपुरा में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. जिसमें उन्होंने अवैध कॉलोनियों को बुलडोजर चलकर ध्वस्त कर दिया. 

जयपुर में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, 2 नई अवैध कॉलोनियों को JDA ने किया ध्वस्त
जयपुर में अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर एक्शन हुआ है.

Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) ने शिवदासपुरा और प्रहलादपुरा में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. जिसमें मंगलवार को JDA के प्रवर्तन दस्ते ने जोन-14 के राजस्व और तकनीकी स्टाफ के साथ मिलकर अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया और सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटाया. यह कार्रवाई अवैध रूप से बसी कॉलोनियों और सड़क की जमीन पर कब्जे को रोकने के लिए की गई.

शिवदासपुरा में दो अवैध कॉलोनियां ध्वस्त

शिवदासपुरा में दो नई अवैध कॉलोनियां बसाने की कोशिश को JDA ने नाकाम कर दिया. पहली कॉलोनी महात्मा गांधी कॉलेज के सामने 4 बीघा खातेदारी कृषि भूमि पर बनाई जा रही थी. दूसरी कॉलोनी 3 बीघा निजी खातेदारी जमीन पर विकसित की जा रही थी.

दोनों जगह बिना JDA की अनुमति और भू-रूपांतरण के मिट्टी-ग्रेवल सड़कें, बाउंड्रीवॉल और अन्य निर्माण किए गए थे. JDA को सूचना मिलने पर प्रवर्तन दस्ते ने जेसीबी मशीनों और मजदूरों की मदद से इन अवैध निर्माणों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया. इस कार्रवाई से अवैध कॉलोनी बसाने वालों के मंसूबों पर पानी फिर गया.

प्रहलादपुरा में 60 फीट सड़क अतिक्रमण मुक्त

वहीं प्रहलादपुरा में 60 फीट सड़क की सीमा पर तारबंदी कर अतिक्रमण करने की शिकायत मिली. JDA ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जेसीबी और मजदूरों की सहायता से अवैध तारबंदी को हटाकर सड़क को अतिक्रमण मुक्त करवाया. इस कार्रवाई से क्षेत्र में यातायात और विकास कार्यों में आ रही बाधा दूर हो गई.

JDA की सख्ती का संदेश

JDA की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों को सख्त संदेश दिया गया है कि नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. स्थानीय लोगों ने इस कदम की सराहना की और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी.

यह भी पढ़ें- बूंदी: जमीन विवाद के लिए पुजारी पर बर्बरता से हमला, हाथ-पैर तोड़े; हालत गंभीर

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com