विज्ञापन
This Article is From Mar 01, 2026

धुलंडी पर जयपुर मेट्रो के समय में रहेगा बदलाव, प्रशासन ने जारी किए खास नियम

राजस्थान के जयपुर में होली की धूम के बीच मेट्रो ने धुलंडी पर सेवाओं में बदलाव किया है. सुरक्षित यात्रा के लिए रंगबाजी पर रोक लगाई गई है ताकि लोग बिना असुविधा के त्योहार मनाएं.

धुलंडी पर जयपुर मेट्रो के समय में रहेगा बदलाव, प्रशासन ने जारी किए खास नियम
राजस्थान के जयपुर में होली की धूम के बीच मेट्रो ने धुलंडी पर सेवाओं में बदलाव किया है

Rajasthan News: राजस्थान की गुलाबी नगरी जयपुर इस बार भी होली के रंगों से सराबोर होने वाली है. इस बार धुलंडी पर शहरवासी मेट्रो में सफर का मजा ले सकते हैं लेकिन कुछ नियमों का पालन जरूरी है. मेट्रो प्रशासन ने त्योहार को ध्यान में रखते हुए सेवाओं में बदलाव किया है ताकि लोग सुरक्षित और आराम से यात्रा करें.

धुलंडी पर मेट्रो का समय बदलाव

3 मार्च को धुलंडी के दिन मेट्रो सेवाएं सुबह 5:20 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक बंद रहेंगी. इसके बाद दोपहर 2:10 बजे से रात 10:21 बजे तक ट्रेनें लगातार चलेंगी. यह व्यवस्था शहरवासियों की सुविधा के लिए की गई है ताकि होली की मस्ती में कोई असुविधा न हो. मेट्रो हमेशा राष्ट्रीय पर्वों और त्योहारों पर जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाती रही है.

मेट्रो में रंगबाजी पर सख्ती

मेट्रो प्रशासन ने अपील की है कि लोग दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मेट्रो सफर का आनंद लें लेकिन परिसर प्लेटफॉर्म या ट्रेन में रंग खेलना गुलाल फेंकना या हुड़दंग मचाना पूरी तरह मना है. रंग पानी से भरी पिचकारी गुब्बारे या बोतलें ले जाना प्रतिबंधित रहेगा. रंग से सने कपड़ों से मेट्रो को गंदा करने पर भी रोक है. नशे की हालत में प्रवेश वर्जित होगा. ये नियम यात्रियों की सुरक्षा और साफ-सफाई के लिए हैं.

जुर्माने का प्रावधान

मेट्रो रेलवे ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस एक्ट 2002 के अनुसार ट्रेन या परिसर को गंदा करने पर जुर्माना लगाया जाएगा. प्रशासन का कहना है कि ये कदम सभी के हित में हैं ताकि होली का उत्सव बिना किसी परेशानी के मनाया जा सके.

एमडी की शुभकामनाएं

जयपुर मेट्रो के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक वैभव गालरिया ने जयपुरवासियों और मेट्रो यात्रियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं. उन्होंने बताया कि धुलंडी पर सेवाओं में आंशिक बदलाव किया गया है इसलिए लोग समय देखकर यात्रा प्लान करें और असुविधा से बचें. मेट्रो त्योहारों पर भी जनता की सेवा में तत्पर रहती है. शहरवासी इन नियमों का पालन कर मेट्रो को साफ-सुथरा रखें और त्योहार का भरपूर लुत्फ उठाएं.

यह भी पढ़ें- खामेनेई की मौत पर राजस्थान के शिया समुदाय में गम, 3 दिन के शोक का ऐलान; आज रात निकलेगा कैंडल मार्च

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com