विज्ञापन

पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन की तारीख फिक्स, 4 जुलाई को आएंगे पीएम मोदी राजस्थान

पीएम नरेंद्र मोदी रिफाइनरी के उद्घाटन के साथ-साथ जयपुर मेट्रो के दूसरे फेज का शिलान्यास भी करेंगे. जयपुर को 13 हजार करोड़ का मेट्रो प्रोजेक्ट मिलेगा.

पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन की तारीख फिक्स, 4 जुलाई को आएंगे पीएम मोदी राजस्थान
पचपदरा रिफाइनरी (NDTV)

राजस्थान के बालोतरा में बने पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन 21 अप्रैल को होना था. लेकिन उद्घाटन से एक दिन पहले ही रिफाइनरी में आग की घटना के बाद यह आगे के लिए टाल दिया गया था. इसके बाद लगातार इसके उद्घाटन की तारीख को लेकर बातचीत चल रही थी. अब फिर से पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन की दिन तय कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जुलाई को राजस्थान यात्रा पर आएंगे. इसी दौरान रिफाइनरी का उद्घाटन कार्यक्रम किया जाएगा. वहीं यह भी कहा जा रहा है कि पीएम जयपुर मेट्रो फेज-2 का भी शिलान्यास कर सकते हैं.

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी 4 जुलाई को प्रस्तावित राजस्थान यात्रा की तैयारियों के संबंध में बुधवार (24 जून) को सीएम आवास पर उच्चस्तरीय बैठक ली. 

सीएम आवास पर हुई पीएम दौरे को लेकर बैठक

बैठक में मुख्यमंत्री ने राजस्थान पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन सहित विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम तथा विभिन्न सरकारी नौकरियों में चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए. साथ ही जयपुर में भी पीएम मोदी के कार्यक्रम की चर्चा की गई है.

जयपुर मेट्रो फेज-2 का भी होगा शिलान्यास

बताया जा रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी रिफाइनरी के उद्घाटन के साथ-साथ जयपुर मेट्रो के दूसरे फेज का शिलान्यास भी करेंगे. जयपुर को 13 हजार करोड़ का मेट्रो प्रोजेक्ट मिलेगा. इसके साथ यह भी कहा जा रहा है कि पीएम मोदी की मौजूदगी में ही यमुना जल समझौता को लेकर राजस्थान और हरियाणा के बीच MOA साइन किया जाएगा.

पीएम मोदी राजस्थान दौरे में कई बड़े सौगात भी दे सकते हैं. जबकि पीएम प्रदेश के 45 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र भी देंगे. 

बता दें, जयपुर मेट्रो के फेज-2 के शिलान्यास का भी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. जयपुर की मेट्रो फेज-2 परियोजना 13 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा लागत से बनाई जाएगी. इसके तहत प्रहलादपुरा से पिंजरापोल गोशाला तक मेट्रो लाइन डेवलप की जाएगी. इसके वर्कऑर्डर भी जारी किए जा चुके हैं. यह लगभग 43 किलोमीटर की मेट्रो लाइन होगी. जयपुर के साथ-साथ टोंक रोड से लेकर सीकर रोड तक पूरे शहर से होकर मेट्रो निकलेगी.

यह भी पढ़ेंः हरियाणा-राजस्थान दशकों पुराना जल विवाद सुलझा, हथिनीकुंड से शेखावाटी आएगा यमुना का पानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close