विज्ञापन
This Article is From Nov 30, 2025

Jaipur News: SMS मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का मामला, 17 छात्रों को कॉलेज प्रशासन ने किया सस्पेंड 

17 लड़कों के खिलाफ रैगिंग की शिकायत दी थी. शिकायत में बताया गया कि आनंदपुरी में कुछ बच्चे निजी रूप से एकोमोडेशन लेकर रहते हैं. वहां, वे उन्हें बुलाकर उनसे रैगिंग करते हैं.

Jaipur News: SMS मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का मामला, 17 छात्रों को कॉलेज प्रशासन ने किया सस्पेंड 

Ragging in Sawai Mansingh Medical College: सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज में रैगिंग के आरोप में 17 छात्रों को सस्पेंड किया है. एंटी रैगिंग कमेटी की चेयरमैन डॉ मोनिका जैन ने बताया कि शुक्रवार रात को एंटी रैगिंग कमेटी के पोर्टल से मेल आया था. मेडिकल कॉलेज के 2025 बैच के एक छात्र ने यह शिकायत की थी. 

17 लड़कों के खिलाफ रैगिंग की शिकायत

इसमें 17 लड़कों के खिलाफ रैगिंग की शिकायत दी थी. शिकायत में बताया गया कि आनंदपुरी में कुछ बच्चे निजी रूप से एकोमोडेशन लेकर रहते हैं. वहां, वे उन्हें बुलाकर उनसे रैगिंग करते हैं. उनसे इंट्रोडक्शन लेना, गाना सुनना वगैरह करते हैं. जैसे हमारे पास ही शिकायत आई हमने से संवेदनशीलता से लिया. क्योंकि हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति है. 

16 छात्र सेकंड ईयर के

इन सभी छात्रों को सस्पेंड किया गया है. इनमें से 16 छात्र सेकंड ईयर के हैं, वहीं एक छात्र की एमबीबीएस हो चुकी है और वह इंटर्नशिप कर रहा है. हमने इनसे पूछताछ भी की थी. इसके अलावा हमने हॉस्टल वार्डन को भी निर्देश दिए हैं कि वह हॉस्टल में भी सुनिश्चित करें कि किसी प्रकार की ऐसी घटना ना हो.  हालांकि, यह घटना कॉलेज परिसर में नहीं हुई है. इसके साथ ही हमने पुलिस को भी यह कहा है कि वह आसपास के इलाकों में अपनी गश्त बढ़ाएं.

यह भी पढ़ें- 'सबको पता है मुझे किसने हरवाया, फिर बनूंगा अध्यक्ष' जयपुर कांग्रेस अध्यक्ष आर आर तिवाड़ी की दो टूक

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close