विज्ञापन
This Article is From Apr 11, 2026

जयपुर में फिल्म 'स्पेशल 26' जैसी ठगी, इनकम टैक्स रेड का डर दिखाकर 90 लाख उड़ाए

जयपुर में ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां शातिर बदमाश ने इनकम टैक्स रेड का डर दिखाकर 90 लाख रुपए ठग लिए. फिल्मी अंदाज में की गई इस वारदात ने हर किसी को चौंका दिया.

जयपुर में फिल्म 'स्पेशल 26' जैसी ठगी, इनकम टैक्स रेड का डर दिखाकर 90 लाख उड़ाए
जयपुर में ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.

Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में लूट का एक अनोखा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. बदमाशों ने बिल्कुल फिल्मी अंदाज में वारदात को अंजाम दिया. आरोपियों ने इनकम टैक्स रेड का डर दिखाकर एक व्यक्ति से 90 लाख रुपए ठग लिए.

17 मार्च 2026 को मुरलीपुरा स्कीम निवासी मनोज कुमार ने अपना प्लॉट बेचकर उसकी रजिस्ट्री करवाई थी. इस सौदे के बदले उन्हें 90 लाख रुपए मिले थे. इसी जानकारी के आधार पर बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया.

रेड का डर दिखाकर ले गया सूने मकान में

अगले ही दिन एक व्यक्ति मनोज के घर पहुंचा और खुद को जानकार बताते हुए बोला कि उनके घर इनकम टैक्स की रेड पड़ने वाली है. उसने पैसे सुरक्षित रखने का झांसा दिया और 90 लाख रुपए से भरा बैग लेकर एक बंद पड़े मकान में ले गया. वहां दीवार कूदकर अंदर प्रवेश कराया और दूसरी मंजिल पर पहुंचकर फ्रीज में पैसे रखवा दिए.

आरोपी ने मनोज से कहा कि वह घर जाकर खाना खाकर आएं और फिर पैसे ले जाएं. जब मनोज अपने ब्रोकर भवानी के साथ वापस पहुंचे तो फ्रीज में रखे 90 लाख रुपए गायब थे. इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.

सीसीटीवी से खुला राज

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले. आरोपी ने हेलमेट पहन रखा था जिससे पहचान मुश्किल थी. लेकिन लगातार जांच के बाद पुलिस ने आरोपी बाबूलाल को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में सामने आया कि इस वारदात की जानकारी रोहित नाम के ड्राइवर ने दी थी. उसे डील की पूरी जानकारी थी. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

बरामद हुए लाखों रुपए

पुलिस ने आरोपी बाबूलाल से 52 लाख रुपए और रोहित से 50 हजार रुपए बरामद किए हैं. बाबूलाल ने 25 लाख रुपए केनरा बैंक में गोल्ड लोन चुकाकर अपनी पत्नी के गहने छुड़ाए थे. वारदात के बाद आरोपी मुंबई भोपाल और उदयपुर में छिपता फिर रहा था.

यह भी पढ़ें- राजस्थान की सबसे अनोखी शादी, 21 बैलगाड़ियों में सवार होकर आए बाराती, 15 दिन के बछड़ा-बछड़ी ने लिए सात फेरे

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com