जयपुर में फिर काल बनी थार: युवती को टक्कर मार बाइक सवार को कुचला, 3 दिन में 2 की गई जान

तीन दिन पहले करधनी इलाके में ब्लैक थार ने 18 वर्षीय मासूम अनाया शर्मा को रौंद दिया था. घटना के बाद पुलिस ने पुलिस ने थार सवार दोनों युवकों को हिरासत में लिया है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जयपुर में फिर थार गाड़ी का कहर

Rajasthan News: जयपुर में एक बार फिर से थार गाड़ी का आतंक देखने को मिला है. ब्लैक कलर की थार ने मोटरसाइकिल सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई और एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है. घटना जयंती बाज़ार सर्किल की है. पुलिस ने थार गाड़ी के चालक मनीष और उसके साथी अनुराग को हिरासत में लिया है. बीते तीन दिनों के अंदर यह दूसरी घटना है, जब जयपुर में थार से कुचलकर किसी की जान गई है. 

3 दिन पहले करधनी में भी मारी थी टक्कर

इससे पहले तीन दिन पहले करधनी इलाके में ब्लैक थार ने 18 वर्षीय मासूम अनाया शर्मा को रौंद दिया था. अनाया एयरफोर्स फिजिकल की तैयारी कर रही थी. अब शनिवार को फिर से जयपुर में तेज रफ्तार थार गाड़ी ने कहर बरपाते हुए एक युवक को कुचल दिया. जानकारी के अनुसार, घटना क़रीब 12:30 बजे की है. जब जयंती बाज़ार सर्किल पर ब्लैक कलर की थार ने पहले एक युवती को टक्कर मारी और फिर एक मोटरसाइकिल सवार को कुचल दिया. मृतक की पहचान फैजान (27) के रूप में हुई है, जबकि घायल युवती कुलसुम (19) को सवाई मान सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 
 

एमिटी कॉलेज के छात्र हैं दोनों

थानाधिकारी हवा सिंह ने बताया कि थार को फतेहपुर का मनीष कुमार चला रहा था. मनीष के साथ कार में अनुराग नाम का साथी बैठा था, दोनों एमिटी कॉलेज के छात्र हैं. घटना के बाद पुलिस ने पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है. पुलिस जांच में सामने आया कि युवती को टक्कर मारने के बाद थार चालक मनीष घबरा गया और वाहन पर से उसका नियंत्रण खो गया. इसके बाद ब्रेक लगाने की जगह उसने एस्केलेटर पर पैर रख दिया और फिर गाड़ी की स्पीड और ज़्यादा बढ़ गई और उसने बाइक सवार फैजान को कुचल दिया. फैजान गाड़ी के नीचे फंस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. 

ये भयानक घटना CCTV में क़ैद हो गई, जिसका फ़ुटेज भी सामने आया है. पुलिस ने बताया कि चालक मौके पर वाहन छोड़कर भाग गया लेकिन बाद में उसे ढूंढ कर हिरासत में ले लिया गया. फैजान सीकर जिले के खंडेला का रहने वाला था और भट्टा बस्ती इलाके में किराए पर रहता था जहां वह निजी नौकरी करता था. पुलिस ने बताया कि जयपुर के रामगंज की रहने वाली कुलसुम कॉलेज का फॉर्म भरकर पैदल घर लौट रही थी. 
 

Advertisement

गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

घटना से आक्रोशित लोगों ने तो मौक़े पर जाम लगाया, लेकिन पुलिस ने समझाइश कर सभी को रवाना किया. स्थानीय लोगों ने कहा कि आए दिन इस प्रकार के हादसे होते हैं, ऐसे में जयंती बाज़ार में पुलिस बैरिकेड लगाए जाएं, स्पीड ब्रेकर लगाया जाए. जहां हादसा हुआ है, वह जयपुर का मुख्य बाज़ार है. वहां पर ज़्यादा स्पीड से गाडिया नहीं चलती. गाड़ियां रेंग रेंग कर चलती है बावजूद इसके थार चालक तेज़ी से गाड़ी चला रहा था. बहरहाल पुलिस ने थार चालक और उसके साथियों को हिरासत में लिया है और दोनों ने शराब नहीं पी रखी थी. 

यह भी पढ़ें-

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस पर हादसा, CISF जवानों से सवार ट्रक कंटेनर से टकाराया; एक जवान घायल

झुंझुनूं: एयरफोर्स अफसर बनने का सपना टूटा, तेज रफ्तार थार ने छीनी अनन्या की जिंदगी; लिखित परीक्षा की थी पास

Advertisement

यह वीडियो भी देखें-