विज्ञापन
This Article is From May 31, 2025

जयपुर में एक और होटल को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल पर आया मैसेज; पुलिस और बम स्क्वायड पहुंचे 

राजस्थान में जयपुर के आमेर इलाके में स्थित होटल रैफल्स को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल ने हड़कंप मचा दिया. सूचना के बाद पुलिस और बम स्क्वायड ने तुरंत कार्रवाई के लिए पहुंच गई. 

जयपुर में एक और होटल को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल पर आया मैसेज; पुलिस और बम स्क्वायड पहुंचे 
जयपुर में होटल को मिली बम से उड़ाने की धमकी.

Jaipur Hotel Rafale Bomb Threat: राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक और होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. जो की आमेर इलाके में स्थित कूकस के होटल रैफल्स को मिली है. जिसने इलाके में हड़कंप मचा दिया. यह धमकी एक ईमेल के जरिए होटल प्रबंधन को मिली थी.

सूचना मिलते ही होटल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया. इसके बाद पुलिस, बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड की टीमें मौके पर पहुंचीं और सुरक्षा के लिए होटल को खाली करवाया गया. गहन तलाशी के बाद धमकी झूठी निकली, जिससे प्रशासन और होटल स्टाफ ने राहत की सांस ली. अब साइबर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

धमकी से मचा हड़कंप

होटल राफेल को मिले ईमेल में दावा किया गया था कि परिसर में विस्फोटक उपकरण (IED) रखा गया है और इसे उड़ाने की योजना है. इस खबर से होटल प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन में अफरातफरी मच गई. तुरंत कार्रवाई करते हुए होटल प्रबंधन ने आमेर पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड को मौके पर भेजा.

तलाशी अभियान और राहत

सुरक्षा के लिए होटल को पूरी तरह खाली करवाया गया और परिसर की घेराबंदी की गई. बम स्क्वायड ने घंटों तक गहन तलाशी अभियान चलाया. हर कोने की बारीकी से जांच की गई, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली. आखिरकार धमकी को झूठा पाया गया, जिससे सभी ने राहत की सांस ली.

साइबर जांच शुरू

पुलिस की साइबर सेल अब उस ईमेल की जांच में जुट गई है, जिसके जरिए धमकी दी गई थी. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ईमेल किसने और कहां से भेजा. इसके लिए आईपी एड्रेस और लोकेशन का विश्लेषण किया जा रहा है. साथ ही होटल के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि कोई सुराग मिल सके. 

सुरक्षा बढ़ाई गई

इस घटना के बाद पुलिस ने होटल और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है. आमेर पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके. स्थानीय लोगों और होटल स्टाफ में भी सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़ें- Rajasthan: पाक‍िस्तानी जासूस के आरोपी कास‍िम के भाई को भी क‍िया ड‍िटेन, द‍िल्‍ली की स्‍पेशन टीम पहुंची मेवात   

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com