जयपुर में घुमंतु-अर्ध घुमंतु जातियों के महापड़ाव में बवाल, 4 पुलिसकर्मी घायल; कई प्रदर्शनकारी भी चोटिल

जयपुर में घुमंतु और अर्ध घुमंतु समुदाय के लोगों की 10 फीसदी आरक्षण को लेकर जयपुर में महापंचायत खत्म होने के बाद सीएम आवास कूच करने के दौरान हंगामा हो गया. हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जयपुर में घुमंतु-अर्ध घुमंतु जातियों के महापड़ाव में बवाल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में बुधवार को घुमंतु अर्ध घुमंतु जातियों के महापड़ाव ने उग्र रूप ले लिया. मुख्यमंत्री आवास की तरफ कूच के दौरान पुलिस के रोकने पर महापड़ाव में शामिल लोगों ने पथराव कर दिया. जिसके बाद पुलिस कर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई. जानकारी के मुताबिक, पथराव में 4 पुलिसकर्मियों सहित करीब 12 व्यक्ति लोग घायल हो गए. वहीं, पुलिस को स्थिति पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागने पड़ गए. फिलहाल पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है. 

विद्याधर नगर में थी महापंचायत

दरअसल, जयपुर में घुमंतु और अर्ध घुमंतु जातियों की बुधवार को 10 फ़ीसदी आरक्षण दिए जाने की मांग को लेकर जयपुर के विद्याधर नगर में महापंचायत आयोजित की गई थी. शाम को महापंचायत समाप्त होने के बाद प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने मुख्यमंत्री आवास कूच करने का ऐलान किया, जिसके बाद लोग मुख्यमंत्री आवास की तरफ बढ़ रहे थे.

Advertisement

पुलिस ने पहले से ही सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था करते हुए मार्ग पर बैरिकेडिंग कर रखी थी. जानकारी के मुताबिक, इस दौरान जब पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की तो जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच टकराव हो गया. प्रदर्शनकारियों में से कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया. 

पथराव में पुलिसकर्मी समेत 12 घायल

हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया. इस दौरान पुलिस की तरफ से लाठीचार्ज किया गया और आंसू गैस के गोले भी दागे गए. पथराव की घटना में 04 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं, जबकि कुछ पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं हैं.

पुलिस जीप में तोड़फोड़

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जयपुर उत्तर, बजरंग सिंह शेखावत ने बताया कि इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया और बाद में स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया. हिंसा के सिलसिले में पुलिस ने 40 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है. पथराव में पुलिस के जवान घायल हुए हैं. पुलिस का कहना है कि उनकी  दो जीप में तोड़फोड़ की गई.

उधर राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने घुमंतु एवं अर्ध-घुमंतु (डीएनटी) समुदाय के लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को सरकारी की संवेदनहीनता करार दिया है. 

Advertisement

टीकाराम जूली ने एक्स पर लिखा, जयपुर में अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण महापड़ाव पर बैठे घुमंतु एवं अर्ध-घुमंतु (डीएनटी) समुदाय के लोगों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागने और पत्थरबाजी की घटना अत्यंत निंदनीय है." उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार के पास हर समस्या का समाधान केवल लाठी, आंसू गैस और दमन ही रह गया है। भाजपा सरकार संवाद और समाधान में पूरी तरह विफल हो चुकी है.

Advertisement

यह भी पढे़ं-

शेखावाटी को कब तक मिलेगा यमुना का पानी? मंत्री सुरेश रावत ने बताई समय सीमा

कर्नल केसरी सिंह की RPSC सदस्यता पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से पूछा- किस प्रक्रिया के तहत हुई नियुक्ति?