डेजर्ट फेस्टिवल 2026 की आखिरी शाम पर पियूष पंवार ने मचाई धूम, संगीत और नृत्‍य का अद्भुत संगम

जैसलमेर में चार द‍िन से चल रहे डेजर्ट फेस्‍ट‍िवल 2026 का रव‍िवार को समापन हो गया. इंड‍ियर आईडल फे प‍ियूष पंवार के गानों पर लोग झूमे. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
जैसलमेर में चार द‍िन से चल रहे डेजर्ट फेस्‍ट‍िवल 2026 का रव‍िवार को समापन हो गया.

पूर्णिमा की ध्वल चांदनी मे खूहडी के धोरों पर सजी डेजर्ट फेस्टिवल 2026 की आख‍िरी शाम. चार दिवसीय मरू महोत्सव का विधिवत समापन खुहड़ी के मखमली धोरों पर हुआ. रेगिस्तान की शांत वादियों में लोक संस्कृति, संगीत, नृत्य और आधुनिक तकनीक के अद्भुत संगम ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.

प्रस्तुति रही आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण इंडियन आइडल फेम सेलिब्रिटी गायक पियूष पंवार रहे, जिन्होंने अपनी सशक्त और भावनात्मक गायकी से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया. उन्होंने मेरी चौखट पे चलके आज चारों धाम आए हैं... से अपनी प्रस्तुति की शुरुआत की. इसके पश्चात दीवाना…, मितवा…, कहे धड़कने तुझसे क्या…, दर्द-ए-दिल दर्द-ए-जिगर…, केसरिया…, कोई मेनू ना रोके…, हम्मा-हम्मा…, जिनके सर हो इश्क़ की छांव…, दिल मांगता है दिलदार सोनिए…, सुनो गौर से दुनिया वालों…, उनके चेहरे की ये नर्मियां…, संदेसे आते हैं… जैसे लोकप्रिय गीतों से समां बांध दिया.  हर गीत पर दर्शकों की तालियों और उत्साह ने रेगिस्तान को सुरों से गुंजायमान कर दिया.

अलगोजा ने बांधा सुरों का जादू

इसके बाद पद्मश्री सम्मानित अलगोजा वादक तगाराम भील ने अपनी मधुर धुनों से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया. उनकी प्रस्तुति ने लोक वाद्य की आत्मा को जीवंत कर दिया. पूर्व प्रधान तनसिंह सोढ़ा ने उन्हें शॉल, साफा पहनाकर एवं ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया गया.

मामे खान की लोक गायकी से बिखरे मरुधरा के रंग

कार्यक्रम के अंतिम चरण में प्रसिद्ध राजस्थानी लोक गायक मामे खान ने भावपूर्ण एवं ऊर्जावान लोकगीतों की प्रस्तुति देकर लोक रंगों की सजीव छटा बिखेर दी. खुहड़ी के मखमली धोरों पर पहली बार इस तरह की सांस्कृतिक संध्या ने उल्लास, उमंग और आनंद का अनुपम वातावरण रच दिया.

Advertisement

ये अधिकारी रहे मौजू  

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर परसराम सैनी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी रश्मि रानी, उपखंड अधिकारी सक्षम गोयल, सहायक जिला कलक्टर रोहित वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेवंतदान चारण, सहायक निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क प्रवीण प्रकाश चौहान, सहायक निदेशक पर्यटन कमलेश्वर सिंह, समाजसेवी दलपत हिंगड़ा, पूर्व प्रधान तनसिंह सोढ़ा, गजेन्द्र सिंह सोढ़ा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी, बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे. कार्यक्रम का सफल संचालन विजय बल्लानी ने किया.

यह भी पढ़ें:  राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ ने बिगाड़ा खेल, कहीं गिरे ओले तो कहीं बारिश ने भिगोया, 5 जिलों में येलो अलर्ट

Advertisement