विज्ञापन
This Article is From Nov 08, 2025

जैसलमेर के एक गांव में गिरी मिसाइल, तेज धमाके से मचा हड़कंप; मौके पर पहुंचे सेना के जवान

घटना शनिवार की शाम 4- 5 बजे के बीच की है, जब गांव के आसपास तेज धमाके की आवाज सुनाई दी. सेना के अधिकारियों ने तत्काल ऑपरेशन चलाकर मिसाइल के अवशेष बरामद किए.

जैसलमेर के एक गांव में गिरी मिसाइल, तेज धमाके से मचा हड़कंप; मौके पर पहुंचे सेना के जवान
जैसलमेर के एक गांव में गिरी टारगेट से चूकी मिसाइल

Rajasthan News: राजस्थान के जैसलमेर (Jaisalmer) जिले में एक गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब तेज धमाके के साथ एक मिसाइल गांव से कुछ ही दूरी पर जा गिरी. मिसाइल के गिरते ही तेज धमाका हुआ और गांव में हड़कंप मच गया. लोग तुरंत अपने-अपने घरों से निकलकर बाए और सेना को सूचना दी, जिस पर तुरंत पुलिस और सेना की एक टीम मौके पर पहुंच गई. 

शाम 4-5 बजे के बीच गिरी मिसाइल

जानकारी के मुताबिक, टारगेट से मिस हुई मिसाइल जैसलमेर जिले के लाठी व भादरिया गांव की सरहद के पास के भादरिया के क्षेत्र में गिरी. घटना शनिवार की शाम 4-5 बजे के बीच की है, जब गांव के आसपास तेज धमाके की आवाज सुनाई दी. अचानक से तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में आ गए.

Latest and Breaking News on NDTV

लोडिंग गाड़ी में ले गए मिसाइल का मलबा

जब कुछ लोग अपने घरों से बाहर निकले तो देखा तो मिसाइल का खोल देखा. तेज धमाके के साथ गिरी मिसाइल की इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना अब तक नहीं मिली है. सूचना पर तुरंत स्थानीय पुलिस और सेना की टीम मौके पर पहुंची और मिस टारगेट हुए मिसाइल के पिछले हिस्से के मलबे को अपने कब्जे में लेकर एक लोडिंग गाड़ी में डालकर फील्ड फायरिंग रेंज ले गए.

पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में चल रहा था अभ्यास

जैसलमेर के जिस इलाके में यह मिस फायर मिसाइल गिरी है, वह फील्ड फायरिंग रेंज के पास है. जानकारी के अनुसार, लाठी क्षेत्र में पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में शनिवार को नियमित अभ्यास चल रहा था. इस दौरान दागी गई एक मिसाइल अपने टारगेट से भटक गई. फील्ड फायरिंग रेंज की वायरिंग के पास भादरिया गांव से 500 मीटर दूर गिरी.

धमाके की आवाज सुनकर भादरिया गांव के लोग घरों से बाहर निकले तो देखा कि एक मिसाइल का खोल दिखाई दिया. ग्रामीणों की सूचना पर सेना के अधिकारियों ने तत्काल ऑपरेशन चलाकर मिसाइल के अवशेष बरामद किए. मिसाइल के मिसफायर होने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें- आर्मी की ट्रक में लगी आग... केबिन में बैठे थे सेना के जवान, बॉर्डर पर जा रही थी दो ट्रक

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com