विज्ञापन
This Article is From Aug 01, 2025

जैसलमेर पुलिस की बड़ी कामयाबी, बाजार में बिकने जा रही 3.35 करोड़ की ड्रग्स जब्त; दो तस्कर गिरफ्तार

राजस्थान की जैसलमेर पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की और 3 करोड़ 35 लाख की एमडी ड्रग्स जब्त कर ली. साथ ही दो तस्कर भी हिरासत में लिए गए.

जैसलमेर पुलिस की बड़ी कामयाबी, बाजार में बिकने जा रही 3.35 करोड़ की ड्रग्स जब्त; दो तस्कर गिरफ्तार
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी.

Rajasthan News: राजस्थान के जैसलमेर जिले में पुलिस ने ड्रग्स तस्करों के खिलाफ ऐतिहासिक कार्रवाई की है. पुलिस ने 3 करोड़ 35 लाख रुपये की एमडी ड्रग्स जब्त की. यह जिले में अब तक की सबसे बड़ी ड्रग्स बरामदगी है. इस ऑपरेशन में दो तस्करों को भी हिरासत में लिया गया. यह कार्रवाई ड्रग्स के अवैध कारोबार पर नकेल कसने की दिशा में बड़ा कदम है.

पुलिस को मिली गुप्त सूचना

जैसलमेर पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे के नेतृत्व में जिला विशेष टीम और कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की. शुक्रवार को पुलिस को खबर मिली कि दो लोग स्कॉर्पियो कार में ड्रग्स लेकर जैसलमेर रेलवे स्टेशन के पास जा रहे हैं. कोतवाली थानाधिकारी प्रेमदान ने तुरंत टीम बनाकर छापेमारी की.

तलाशी में बरामद हुई एमडी ड्रग्स

पुलिस ने संदिग्ध स्कॉर्पियो कार को रोका. कार में सवार प्रकाश बिश्नोई (28) और प्रेम प्रकाश बिश्नोई (28) दोनों फलोदी के रहने वाले थे. तलाशी में उनके पास से 336.4 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स मिली. ड्रग्स को छोटे-छोटे पैकेटों में बांटकर शहर में बेचने की तैयारी थी. पुलिस ने गुजरात नंबर की स्कॉर्पियो कार भी जब्त कर ली.

आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड

पूछताछ में पता चला कि प्रकाश बिश्नोई के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है. दोनों आरोपियों से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है ताकि इस ड्रग्स नेटवर्क के पीछे के बड़े सरगनाओं का पता लगाया जा सके. यह कार्रवाई पुलिस के विशेष अभियान का हिस्सा है जो ड्रग्स तस्करी को रोकने के लिए चलाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- 

Rajasthan: पुलिस ने आरोपियों का महिलाओं के वेश में कराया परेड, ठगी के बाद बचने के लिए बन जाते थे औरत

हाड़ौती में बारिश से लाखों हेक्टेयर फसल बर्बाद, किसान लगा रहे सरकार से गुहार... कर रहे मुआवजे की मांग

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com