विज्ञापन
This Article is From Jun 21, 2025

जैसलमेर में वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान का हुआ भव्य समापन, CM भजनलाल ने गडीसर झील में की पूजा-अर्चना

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जैसलमेर की गडीसर झील में गंगा आरती के साथ ‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण अभियान का समापन किया है.

जैसलमेर में वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान का हुआ भव्य समापन, CM भजनलाल ने गडीसर झील में की पूजा-अर्चना
जैसलमेर में गडीसर झील की पूजा करते हुए सीएम भजनलाल शर्मा.

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जैसलमेर की प्राचीन गडीसर झील में पूजा-अर्चना और गंगा आरती के साथ 'वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान' का विधिवत समापन किया. इस अभियान ने जल संरक्षण के प्रति लोगों में नई जागरूकता जगाई. वैदिक मंत्रों के बीच मुख्यमंत्री ने झील का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया. इस दौरान बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और बुजुर्ग गंगा आरती में शामिल हुए और जल संरक्षण का संकल्प लिया.

16 दिन तक चला अनूठा अभियान

5 जून से 20 जून तक चले इस अभियान की शुरुआत विश्व पर्यावरण दिवस और गंगा दशमी के अवसर पर हुई थी. इसका उद्देश्य प्रदेश के जलस्रोतों को बचाना और उनकी देखभाल करना था. इस दौरान जलस्रोतों की साफ-सफाई, जल संचय संरचनाओं का निर्माण, पूर्ण हुए कार्यों का लोकार्पण और श्रमदान जैसी गतिविधियां जोर-शोर से की गईं. ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए यह अभियान ऐतिहासिक साबित हुआ.

जनजागरूकता के लिए विविध आयोजन

अभियान के तहत ग्राम सभाएं, प्रभात फेरी, कलश यात्रा और चौपाल जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए. इसके अलावा सेमिनार, मीडिया सम्मेलन और भ्रमण कार्यक्रमों के जरिए लोगों को जल संरक्षण का महत्व समझाया गया. इन गतिविधियों ने समाज के हर वर्ग को जोड़ा और जल संरक्षण को जन आंदोलन का रूप दिया.

प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी

समापन समारोह में सांसद राजेंद्र सिंह गहलोत, विधायक छोटू सिंह भाटी, महंत प्रतापपुरी, जिला प्रमुख प्रताप सिंह सोलंकी सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे. बड़ी संख्या में आम लोग भी इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने. यह अभियान न केवल जलस्रोतों की रक्षा के लिए बल्कि पर्यावरण संरक्षण के लिए भी एक मिसाल बन गया है.

यह भी पढ़ें- जयपुर-आगरा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने ली डीएफओ के चालक की जान

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com