विज्ञापन

एक ही दिन जन्म, एक साथ कोटा में JEE की तैयारी… रिजल्ट में एक जैसा नंबर; 2 भाइयों की अनोखी कहानी

JEE Main Result 2026: दोनों भाइयों की सफलता के पीछे उनकी मां का बड़ी भूमिका रही है. मां डॉ. जीनत बेगम ओडिशा में सरकारी अस्पताल में गायनोलॉजिस्ट थीं. उन्होंने अपने दोनों बच्चों के लिए अपना कॅरियर दांव पर लगा दिया.

एक ही दिन जन्म, एक साथ कोटा में JEE की तैयारी… रिजल्ट में एक जैसा नंबर; 2 भाइयों की अनोखी कहानी
JEE Main 2026 क्रेक करने वाले जुड़वा भाइयों की अनोखी कहानी

JEE Main Result 2026: जेईई मेन 2026 के सेशन 1 का रिजल्ट आज जारी हो गया है. एक बार फिर से कोटा में कोचिंग करने वाले स्टूडेंट का जेईई मेन रिजल्ट में जलवा रहा. जनवरी सेशन के जेईई मेन 2026 के रिजल्ट (JEE Main Result 2026 Session 1) में 100 परसेंटाइल वाले 12 स्टूडेंट में से 7 स्टूडेंट्स ने कोटा में कोचिंग करके सफलता हासिल की है. रिजल्ट जारी होने के साथ कोटा में कोचिंग छात्रों में जश्न का माहौल है. इन्हीं जश्न के बीच कोटा से 2 ऐसे भाइयों की कहानी सामने आई है, जो एक ही दिन पैदा हुई और एक साथ पढ़े. फिर उसके बाद कोटा में एक साथ तैयारी की और एक साथ परीक्षा दी. जब जेईई मेन 2026 का रिजल्ट आया तो जुड़वा भाई और उनके घर वाले चौंक गए. 

एक ही स्कोर से JEE Main क्रेक

दरअसल, एक साथ पैदा हुए दो भाइयों ने जेईई-मेन (JEE Main Results 2026) एक साथ क्रेक किया है और वह भी एक ही स्कोर से... ओडिशा के भुवनेश्वर निवासी जुड़वा भाई महरूफ अहमद खान और मसरूर अहमद खान के रिजल्ट ने सबको चौंका दिया है. दोनों एक ही कोचिंग संस्थान में एक साथ JEE की तैयारी कर रहे हैं. जब आज (16 फरवरी) शाम को जेईई मेन 2026 सेशन का रिजल्ट आया और उनके साथ जो हुआ, एक पल के लिए तो उन दोनों को खुद भी विश्वास नहीं हुआ.

एक ही दिन पैदा होने वाले, एक साथ पढ़ाई करने वाले और एक ही दिन एक साथ JEE Main की परीक्षा देने वाले महरूफ अहमद खान और मसरूर अहमद खान के रिजल्ट में एक समान नंबर आए हैं. इन दोनों को परीक्षा में 300 में से 285 नंबर मिले हैं. 

मां ने छोड़ दी सरकारी नौकरी

दोनों भाइयों की सफलता के पीछे उनकी मां की बड़ी भूमिका रही है. मां ने अपने दोनों बच्चों के लिए अपना कॅरियर दांव पर लगा दिया. मां डॉ. जीनत बेगम ओडिशा में राजकीय सेवा में गायनोलॉजिस्ट की नौकरी छोड़कर कोटा में तीन साल से बच्चों के साथ रह रही हैं. बड़ी बात है कि 7 मई 2008 को पैदा हुए दोनों भाइयों ने एक ही स्कूल से पढ़ाई की है. इसके बाद जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced) क्रेक करने के लिए एक साथ कोटा आ गए. महरूफ के 10वीं कक्षा में 95.2 प्रतिशत तो मसरूर के 97.2 प्रतिशत नंबर हैं.  

JEE Advanced पर दोनों का फोकस

दोनों भाई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड्स में भी करीब 30 गोल्ड मेडल जीत चुके हैं. एक ही नंबर से जेईई मेन क्रेक करने के बाद दोनों जुड़वा भाइयों ने एनडीटीवी से बातचीत में बताया कि हमारी तैयारी में मम्मी ने काफी सपोर्ट किया है. मम्मी तीन साल से हम लोगों के साथ रह रहीं हैं. अगर हम लोगों के कभी टेस्ट में कम नंबर आ जाते थे तो सपोर्ट करती थी कि और मेहनत करो. निराश नहीं होना है. अब हमारा जेईई एडवांस (JEE Advanced) पर फोकस है, जिससे कंप्यूटर साइंस से आईआईटी बांबे तक पहुंचने का सपना है. 

यह भी पढे़ं-

सोनम वांगचुक की पेनड्राइव में ऐसा क्या है? जिसे जोधपुर जेल से भेजा जाएगा सुप्रीम कोर्ट

JEE Main Result 2026: 100 परसेंटाइल वाले टॉप 12 में कोटा कोचिंग से 7 स्टूडेंट, राजस्थान के कबीर छिल्लर को मिले 300 में 300 नंबर

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close