राजस्थान के झुंझुनूं में पूर्व सैनिक की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाद क्षेत्र में तनाव को देखते हुए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया. बामनवास में जोहड़ भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर चलाकर हटाया गया. इससे पहले ग्रामीण पूर्व सैनिक की हत्या के खिलाफ आक्रोशित हो गए. गुस्साए लोगों ने नेशनल हाईवे-11 पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात प्रभावित हो गया. स्थिति को देखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया है.
गांव का ही आरोपी व्यक्ति गिरफ्तार
हंगामे और ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने गांव के ही एक व्यक्ति अकरम को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी अकरम ने रिटायर्ड फौजी उदयपुर सिंह (50) की रविवार को चाकू मारकर हत्या की थी. उदयवीर सिंह गांव में पशु आहार की दुकान चलाते थे. पुलिस के अनुसार, आरोपी अकरम और मृतक के बीच पहले से कहासुनी चल रही थी.
पुलिस ने बताया कि रविवार रात गुस्से में आकर अकरम ने चाकू से हमला कर दिया. घायल अवस्था में उदयवीर को तुरंत चिड़ावा के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें सरकारी अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. आरोपी अकरम वारदात के बाद फरार हो गया था, लेकिन सोमवार दोपहर को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया गया.

अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच जारी है. इस घटना के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों ने दिल्ली-बिकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-11) को लखू गांव के पास कुछ समय के लिए जाम कर दिया. उन्होंने आरोपी की सजा और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की. क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है.
यह भी पढे़ं-
पत्नी ने प्रेमी से बनवाया नहाने का वीडियो, पति को फंसाने के लिए कर दिया वायरल
हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा, क्रूजर-स्कॉर्पियो की टक्कर में 3 महिलाओं की मौत... 22 घायल