विज्ञापन
This Article is From Jan 28, 2024

स्कॉर्पियो ने पहले मारी मोटर साइकिल को मारी टक्कर, फिर घसीटते ले गया बाइक

शहर के कुड़ी भगतासनी इलाके में एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो का कहर देखने को मिला. जहां स्कार्पियो ने कई वाहनों को चपेट में लिया तो वही एक बिजली के खंभे से भी स्कॉर्पियो टकरा गई.

स्कॉर्पियो ने पहले मारी मोटर साइकिल को मारी टक्कर, फिर घसीटते ले गया बाइक
दुर्घटनाग्रस स्कार्पियो

Jodhpur News: शहर के कुड़ी भगतासनी इलाके में एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो का कहर देखने को मिला. जहां स्कार्पियो ने कई वाहनों को चपेट में लिया तो वही एक बिजली के खंभे से भी स्कॉर्पियो टकरा गई. कुड़ी थाना अधिकारी देवेंद्र सिंह देवड़ा ने बताया कि कुड़ी पुल के नीचे से एक स्कॉर्पियो गुजर रही थी.

घबराकर स्कार्पियो भगाने लगा चालक

इस दौरान एक बाइक सवार की स्कॉर्पियो से टक्कर लगने के बाद स्कार्पियो चालक घबराकर गाड़ी भगा कर ले गया. वहीं स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल के बीच में हुई टक्कर के बाद दो युवक मामूली रूप से जख्मी हुए थे.

जिनका इलाज करवा दिया गया है. एक बिजली के खंभे से टकराकर गाड़ी रुकी, वहीं स्कार्पियो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गाड़ी जब्त की है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

क्षेत्रवासियों ने तेज गति से चला रहे स्कॉर्पियो को रुकवाने के चक्कर में स्कॉर्पियो पर पथराव किया और लोगों ने इस दुर्घटना का वीडियो भी बनाया. जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें देखा जा सकता है कि पुल के नीचे से निकलते वक्त स्कार्पियो चालक के आगे के हिस्से के नीचे बाइक घसीटती हुई जा रही है वहीं तेज गति से स्कॉर्पियो भगाकर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है.

यह भी पढ़ें- Jodhpur News: नए वाहन खरीदने वालों कॉल सेंटर से देता था यह ऑफर, पुलिस ने दबोचा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com