विज्ञापन
This Article is From Apr 12, 2025

Rajasthan: जोगिंदर सिंह अवाना ने छोड़ा कांग्रेस पार्टी का साथ, RLD में हुए शामिल 

Rajasthan Politics: जोगिंदर अवाना ने कांग्रेस छोड़ने की वजह बताते हुए कहा कि उनके इस निर्णय के पीछे कोई नाराजगी नहीं है. उन्होंने कांग्रेस पार्टी, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सुखजिंदर सिंह रंधावा को धन्यवाद दिया

Rajasthan: जोगिंदर सिंह अवाना ने छोड़ा कांग्रेस पार्टी का साथ, RLD में हुए शामिल 

Joginder Singh Awana: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कट्टर समर्थक माने-जाने वाले पूर्व विधायक जोगिंदर सिंह अवाना ने शनिवार को कांग्रेस छोड़कर राष्ट्रीय लोकदल (RLD) जॉइन कर लिया. अवाना को देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया था और वे 2023 में नदबई से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे. अवाना ने दिल्ली में RLD अध्यक्ष जयंत चौधरी के आवास पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. साथ ही अवाना के पुत्र हिमांशु अवाना ने भी RLD को जॉइन किया है.

अवाना ने अशोक गहलोत का जताया अभार 

जोगिंदर सिंह अवाना ने कांग्रेस छोड़ने की वजह बताते हुए कहा कि उनके इस निर्णय के पीछे कोई नाराजगी नहीं है. वे कांग्रेस पार्टी, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा का धन्यवाद देते हैं, जिन्होंने उन्हें 2023 में कांग्रेस का टिकट दिया था. अवाना ने अशोक गहलोत के प्रति सम्मान भी व्यक्त किया.

अवाना ने राष्ट्रीय लोकदल (RLD) जॉइन करने के बाद कहा कि वे पार्टी को राजस्थान में मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे. अवाना ने कहा कि वे 14 अप्रैल से ज्यादा से ज्यादा लोगों को RLD से जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाएंगे.

2018 में बसपा से जीता था चुनाव

जोगिंदर सिंह अवाना ने 2018 के विधानसभा चुनावों में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के टिकट पर नदबई से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की. उन्होंने पूर्व राज परिवार की सदस्य कृष्णेंद्र कौर दीपा को 4 हजार वोटों से हराया. चुनाव जीतने के बाद, अवाना ने कांग्रेस पार्टी जॉइन कर ली.

2023 के विधानसभा चुनावों में, अवाना ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन बीजेपी के जगत सिंह से हार गए. हाल ही में उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी और राष्ट्रीय लोकदल (RLD) जॉइन कर लिया.

ये भी पढ़ें- Rajasthan: कन्हैया दंगल में जमकर झूमे किरोड़ी लाल मीणा, बोले- ये समाज की सांस्कृतिक विरासत
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com