3 years ago

Karanpur Assembly Seat Counting Live: कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन से खाली हुई सीट करणपुर विधानसभा सीट के लिए 5 जनवरी को हुए मतदान का रिजल्ट साफ हो चुका है. करणपुर सीट पर मतगणना शुरू होते ही कांग्रेस प्रत्याश रूपिंदर सिंह कुन्नर आगे निकलने. वहीं, इसके बाद भी रूपिंदर सिंह कुन्नर ने बीजेपी प्रत्याशी सुरेंद्र पाल सिंह टीटी से बढ़त बनाए रखी. वहीं, आखिर में रूपिंदर सिंह कुन्नर ने 11261 वोटों से जीत दर्ज कर ली है. इस सीट पर बीजेपी और कांग्रेस की प्रतीष्ठा की लड़ाई थी. जिसे कांग्रेस ने अपने नाम कर लिया है. हालांकि बीजेपी ने सुरेंद्र पाल सिंह टीटी पर बड़ा दांव खेलते हुए उन्हें मंत्री घोषित किया था. इसके बाद भी सुरेंद्र पाल सिंह जीत दर्ज नहीं कर सके. श्रीगंगानगर जिले के डॉ. भीमराव अंबेडकर सरकारी कॉलेज में 17 काउंटरों पर वोटों की गिनती हुई.

करणपुर विधासभा सीट का चुनाव परिणाम को राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहली परीक्षा की तरह देखा जा रहा है. दरअसल, बीजेपी के उम्मीदवार सुरेंद्र पाल सिंह को विधायक बनने से पहले ही बीजेपी सरकार में मंत्री बनाया गया है. अब कुछ घंटों का इंतजार है जब पता चल जाएगा कि बीजेपी प्रत्याशी मंत्री रहेंगे या नहीं.

श्रीगंगानगर जिले के डॉ. भीमराव अंबेडकर सरकारी कॉलेज में 17 काउंटरों पर गिनती चल रही है, जो निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है. इस सीट पर शुक्रवार को मतदान हुआ था, जिसमें 81.38 प्रतिशत मतदान हुआ. मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता का कहना है कि 14 टेबलों पर वोटों की गिनती की जा रही है. डाक मतपत्रों की गिनती के लिए दो टेबलें लगाई गई हैं, इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक रूप से प्रसारित डाक मतपत्रों की गिनती के लिए एक टेबल रखी गई है.

कांग्रेस ने पूर्व विधायक गुरमीत सिंह कूनर के बेटे रूपिंदर सिंह कोसीट से मैदान में उतारा है. बीजेपी ने 2023 विधानसभा चुनाव में 199 में से 115 सीटें जीतने के बाद सुरेंद्र पाल सिंह को राजस्थान मंत्रिमंडल में शामिल करने के बाद उन्हें करणपुर सीट से चुनावी मैदान में उतारा है. 

LIVE UPDATES: 

Jan 08, 2024 18:00 (IST)

करणपुर विधानसभा सीट पर हार के बाद सुरेंद्रपाल सिंह के मंत्री पद का क्या होगा, रहेगा या जाएगा

Jan 08, 2024 14:05 (IST)

श्रीकरणपुर में जीत के बाद बोले गहलोत, 'जनता समझ गई है कि सरकार बनने के बाद भी हमारी ताकत कम नहीं हुई'

Advertisement
Jan 08, 2024 13:27 (IST)

सहानुभूति वोट के सहारे जीते रूपिंदर सिंह कुन्नर, बीजेपी प्रत्याशी सुरेंद्र पाल टीटी की करारी हार

Jan 08, 2024 13:23 (IST)

श्रीकरणपुर चुनाव का फाइनल नतीजा आया, 11261 वोटों से जीते कांग्रेस प्रत्याशी रूपिंदर सिंह कुन्रर

Jan 08, 2024 12:52 (IST)

आ गया 16वें राउंड का आंकड़ा, रूपिंदर सिंह कुन्नर को 8563 वोटों की बढ़त, रूझानों में जीतते दिख रहे हैं कांग्रेस प्रत्याशी

Jan 08, 2024 12:44 (IST)

Advertisement
Jan 08, 2024 12:41 (IST)

राजस्थान पीपीसी ने बीजेपी पर तंज कसा, एक्स पर लिखा, 'सरकार मंत्री बना सकती है, विधायक नहीं'

Jan 08, 2024 12:30 (IST)

गोविंद सिंह डोटासरा ने भी श्रीकरणपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी को जीत पर बधाई दी

Advertisement
Jan 08, 2024 12:27 (IST)

पूर्व सीएम अशोक गहलोत और डोटासरा ने रूपिंदर सिंह कुन्नर को श्रीकरणपुर सीट पर जीत की बधाई दी

Jan 08, 2024 12:02 (IST)

रूझानों में करणपुर सीट पर दिखा सेंटीमेंट वोट का असर, जीत की ओर बढ़े रूपिंदर सिंह कुन्नर

Jan 08, 2024 11:56 (IST)

12वें राउंड में भी रूपिंदर सिंह कुन्नर को 7455 वोटों की बढ़त, पिछड़ते हुए दिख रहें बीजेपी प्रत्याशी टीटी

Jan 08, 2024 11:52 (IST)

श्रीकरणपुर सीट पर दिख रहा है सेंटीमेंट वोट का प्रभाव, रूझान में रूपिंदर सिंह कुन्नर ने गाड़े झंडे

Jan 08, 2024 11:48 (IST)

11वें राउंड में 7020 वोटों से आगे निकले रूपिंदर सिंह कुन्नर, सेंटीमेंट वोट का दिख रहा असर

Jan 08, 2024 11:30 (IST)

10वें राउंड में 6407 वोटों से आगे हुए रूपिंदर सिंह कुन्नर, खतरे में आई सुरेंद्रपाल टीटी की कुर्सी

Jan 08, 2024 11:23 (IST)

8वें चरण में 4802 वोटों से आगे निकले रूपिंदर सिंह कुन्नर , लगभग 5 हजार वोटों से पिछड़े सुरेंद्रपाल टीटी

Jan 08, 2024 10:50 (IST)

छठे चरण में भी रूपिंदर सिंह कुन्नर 2973 वोटों से आगे, दोनों के बीच चल रही है कांटे की टक्कर

Jan 08, 2024 10:42 (IST)

5वें चरण में भी कांग्रेस प्रत्याशी आगे, बीजेपी प्रत्याशी से 2443 वोटों से आगे चल रहे हैं रूपिंदर सिंह कुन्नर

Jan 08, 2024 10:28 (IST)

मतगणना के पांचवे चरण में भी कांग्रेस प्रत्याशी की बढ़त कायम, 1870 वोटों से आगे निकले रूपिंदर सिंह

Jan 08, 2024 10:07 (IST)

मतगणना के चौथे चरण में भी कांग्रेस प्रत्याशी का जवला बरकरार, बीजेपी प्रत्याशी से 1046 वोटों से आगे निकले

Jan 08, 2024 09:47 (IST)

मतगणना के तीसरे चरण में भी बीजेपी प्रत्याशी से 630 वोट से आगे निकले रूपिंदर सिंह

Jan 08, 2024 09:38 (IST)

दूसरे चरण में बीजेपी प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह से 184 वोटों से आगे हुए रूपेंदर सिंह कुन्नर

Jan 08, 2024 09:36 (IST)

पहले रूझान में रूपिंदर सिंह पिछड़े, बीजेपी प्रत्याशी और मंत्री सुरेंद्र सिंह 724 वोट से आगे