विज्ञापन
3 years ago

Karanpur Assembly Seat Counting Live: कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन से खाली हुई सीट करणपुर विधानसभा सीट के लिए 5 जनवरी को हुए मतदान का रिजल्ट साफ हो चुका है. करणपुर सीट पर मतगणना शुरू होते ही कांग्रेस प्रत्याश रूपिंदर सिंह कुन्नर आगे निकलने. वहीं, इसके बाद भी रूपिंदर सिंह कुन्नर ने बीजेपी प्रत्याशी सुरेंद्र पाल सिंह टीटी से बढ़त बनाए रखी. वहीं, आखिर में रूपिंदर सिंह कुन्नर ने 11261 वोटों से जीत दर्ज कर ली है. इस सीट पर बीजेपी और कांग्रेस की प्रतीष्ठा की लड़ाई थी. जिसे कांग्रेस ने अपने नाम कर लिया है. हालांकि बीजेपी ने सुरेंद्र पाल सिंह टीटी पर बड़ा दांव खेलते हुए उन्हें मंत्री घोषित किया था. इसके बाद भी सुरेंद्र पाल सिंह जीत दर्ज नहीं कर सके. श्रीगंगानगर जिले के डॉ. भीमराव अंबेडकर सरकारी कॉलेज में 17 काउंटरों पर वोटों की गिनती हुई.

करणपुर विधासभा सीट का चुनाव परिणाम को राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहली परीक्षा की तरह देखा जा रहा है. दरअसल, बीजेपी के उम्मीदवार सुरेंद्र पाल सिंह को विधायक बनने से पहले ही बीजेपी सरकार में मंत्री बनाया गया है. अब कुछ घंटों का इंतजार है जब पता चल जाएगा कि बीजेपी प्रत्याशी मंत्री रहेंगे या नहीं.

श्रीगंगानगर जिले के डॉ. भीमराव अंबेडकर सरकारी कॉलेज में 17 काउंटरों पर गिनती चल रही है, जो निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है. इस सीट पर शुक्रवार को मतदान हुआ था, जिसमें 81.38 प्रतिशत मतदान हुआ. मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता का कहना है कि 14 टेबलों पर वोटों की गिनती की जा रही है. डाक मतपत्रों की गिनती के लिए दो टेबलें लगाई गई हैं, इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक रूप से प्रसारित डाक मतपत्रों की गिनती के लिए एक टेबल रखी गई है.

कांग्रेस ने पूर्व विधायक गुरमीत सिंह कूनर के बेटे रूपिंदर सिंह कोसीट से मैदान में उतारा है. बीजेपी ने 2023 विधानसभा चुनाव में 199 में से 115 सीटें जीतने के बाद सुरेंद्र पाल सिंह को राजस्थान मंत्रिमंडल में शामिल करने के बाद उन्हें करणपुर सीट से चुनावी मैदान में उतारा है. 

LIVE UPDATES: 

पूरी स्टोरी पढ़ें
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com