खाटूश्यामजी में भक्तों को भीषण गर्मी से राहत, मंदिर कमेटी ने किए पुख्ता इंतजाम; कूलर और पंखों की बौछार

सीकर के खाटूधाम में भीषण गर्मी और 42 डिग्री तापमान के बावजूद बाबा श्याम के भक्तों का उत्साह चरम पर है. वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर कमेटी ने सुरक्षा और राहत के विशेष इंतजाम किए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
खाटूधाम में वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर कमेटी ने सुरक्षा और राहत के विशेष इंतजाम किए हैं.

Rajasthan News: राजस्थान के सीकर जिले में भीषण गर्मी का दौर जारी है. पारा 42 डिग्री के पार पहुंच चुका है और आसमान से आग बरस रही है. लेकिन इस चिलचिलाती धूप पर बाबा श्याम की अटूट आस्था भारी पड़ती दिखाई दे रही है. वीकेंड होने के कारण शनिवार देर रात से ही भक्तों का रेला उमड़ पड़ा है. रींगस से खाटू धाम तक के 17 किलोमीटर के पदयात्रा मार्ग पर 'हारे का सहारा' के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है. हाथों में बाबा श्याम का निशान लिए श्रद्धालु नंगे पांव और पदयात्रा करते हुए अपने आराध्य के दरबार में पहुंच रहे हैं.

मंदिर कमेटी के पुख्ता इंतजाम

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और भीषण गर्मी को देखते हुए श्री श्याम मंदिर कमेटी ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं. दर्शन की कतारों में खड़े भक्तों को राहत देने के लिए जगह-जगह कूलर और पंखे लगाए गए हैं. साथ ही शीतल पेयजल की भी समुचित व्यवस्था की गई है. भक्त कतारबद्ध होकर धैर्य के साथ अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं ताकि कलयुग के अवतारी बाबा श्याम की एक झलक पा सकें.

Advertisement

श्रद्धालुओं के लिए विशेष अपील

मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि प्रशासन और कमेटी अपनी ओर से हर संभव प्रयास कर रही है. हालांकि उन्होंने भक्तों से सावधानी बरतने की भी अपील की है.

श्रद्धालुओं से कहा गया है कि वे धूप से बचने के लिए पूरे कपड़े पहनें और अपने बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखें. कमेटी ने सलाह दी है कि भीषण दोपहर में पदयात्रा करने के बजाय सुबह या शाम का समय चुनें ताकि स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल असर न पड़े.

यह भी पढ़ें- 

ब्यावर के लाल का कमाल, 18 की उम्र में बनाया पैसिव सोनार डिसेप्शन सिस्टम, दुश्मन के रडार होंगे फेल

बूंद-बूंद की आस लगाकर आई ऊंटनी, पानी की तलाश में खेड़ के अंदर फंसी गर्दन; तड़प-तड़प कर हुई मौत